गाजीपुर में 30 घंटे बाद मिला ट्रेलर चालक का शव:गंगा नदी में खलासी की तलाश जारी, वीर अब्दुल हमीद सेतु पर हुआ था हादसा

गाजीपुर में 30 घंटे बाद मिला ट्रेलर चालक का शव:गंगा नदी में खलासी की तलाश जारी, वीर अब्दुल हमीद सेतु पर हुआ था हादसा

गाजीपुर में जमानियां क्षेत्र के युवराजपुर गंगा घाट पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे के तीस घंटे बाद रविवार को ट्रेलर चालक राजन यादव (24) का शव बरामद कर लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में लापता खलासी बिट्ठल गुप्ता (20) का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर अब भी नदी में डूबा हुआ है, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। मृतक राजन यादव, गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर भलुआन गांव के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में दूसरे पर नंबर पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी माता मंजू देवी और पिता श्यामू यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है। गौरतलब है कि यह हादसा शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ था। गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर और सब्जी लेकर गाजीपुर जा रही पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में गिर गया था। वहीं, थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया, “ट्रेलर चालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे लापता युवक की तलाश लगातार जारी है। जल्द ही उसे भी खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *