ईद और सरहुल को लेकर शनिवार को सुबह 6 बजे से रात 12.30 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। निजी और यात्री वाहनों के परिचालन पर भी कई मार्गों पर दोपहर 12 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रोक है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार, सरहुल शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड और बोड़ेया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक के रास्ते अलबर्ट एक्का चौक और मेन रोड से सुजाता चौक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली स्थित सरना स्थल तक जाएगी। वहीं नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक और डोरंडा की ओर से आने वाली सरहुल शोभायात्रा ओवरब्रिज, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली स्थित सरना स्थल तक पहुंचेगी। अरगोड़ा और हरमू क्षेत्र की ओर से आने वाली शोभायात्रा कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए सरना स्थल जाएगी। कांटाटोली से बहुबाजार जाने वाले सभी सामान्य वाहन सवार बहुबाजार तक ही जा सकेंगे। इन रूटों पर बंद रहेगा परिचालन… ईद को लेकर सुबह 6 बजे से इन रूटों पर परिचालन बंद इन जगहों पर होगी पार्किंग
महात्मा गांधी मार्ग पर : सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड और अलबर्ट एक्का चाैक के पास।
हरमू बाईपास पर : गोशाला के समीप। ईद और सरहुल को लेकर शनिवार को सुबह 6 बजे से रात 12.30 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। निजी और यात्री वाहनों के परिचालन पर भी कई मार्गों पर दोपहर 12 बजे से जुलूस की समाप्ति तक रोक है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अनुसार, सरहुल शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड और बोड़ेया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक के रास्ते अलबर्ट एक्का चौक और मेन रोड से सुजाता चौक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली स्थित सरना स्थल तक जाएगी। वहीं नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक और डोरंडा की ओर से आने वाली सरहुल शोभायात्रा ओवरब्रिज, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए सिरमटोली स्थित सरना स्थल तक पहुंचेगी। अरगोड़ा और हरमू क्षेत्र की ओर से आने वाली शोभायात्रा कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक और मुंडा चौक होते हुए सरना स्थल जाएगी। कांटाटोली से बहुबाजार जाने वाले सभी सामान्य वाहन सवार बहुबाजार तक ही जा सकेंगे। इन रूटों पर बंद रहेगा परिचालन… ईद को लेकर सुबह 6 बजे से इन रूटों पर परिचालन बंद इन जगहों पर होगी पार्किंग
महात्मा गांधी मार्ग पर : सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक टैक्सी स्टैंड और अलबर्ट एक्का चाैक के पास।
हरमू बाईपास पर : गोशाला के समीप।


