मुजफ्फरपुर में जाम-हादसों पर लगेगी लगाम:डीएम ने दिखाई यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के आदेश

मुजफ्फरपुर में जाम-हादसों पर लगेगी लगाम:डीएम ने दिखाई यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के आदेश

मुजफ्फरपुर. शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय परिसर से यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ 10 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों में घूमकर लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। कलर कोडिंग से तय होगा रूट, जाम से मिलेगी राहत जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वाहनों की कलर कोडिंग कर रूट का स्पष्ट निर्धारण किया जा रहा है। इससे भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होगी और ट्रैफिक दबाव कम होगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता रथ को रवाना करते हुए डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना के बाद घायलों की समय पर मदद कर कोई भी नागरिक ‘राह-वीर’ बन सकता है और एक अनमोल जीवन बचा सकता है।“दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है। इस दौरान मदद मिलने से जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। डीएम ने बताया कि सरकार की राहवीर (गुड समैरिटन) योजना के तहत सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की जान बचाने वालों को सम्मान और प्रोत्साहन राशि दी जाती है। एक या एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाने पर ₹25,000 एक पीड़ित की जान यदि कई राहवीरों की मदद से बचती है तो संयुक्त रूप से ₹25,000 एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाने पर हर राहगीर को ₹25,000 राहगीरों को 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित भी किया जाता है। ”ओवरलोडिंग पर सख्ती, लगेगा जुर्माना जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। LMV में ओवरलोडिंग पर ₹1000 से ₹2000• HMV में ₹2000 से ₹4000 तक जुर्माना लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि “जिंदगी अनमोल है, सावधानी ही सुरक्षा है। मुजफ्फरपुर. शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय परिसर से यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ 10 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों में घूमकर लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। कलर कोडिंग से तय होगा रूट, जाम से मिलेगी राहत जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वाहनों की कलर कोडिंग कर रूट का स्पष्ट निर्धारण किया जा रहा है। इससे भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होगी और ट्रैफिक दबाव कम होगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता रथ को रवाना करते हुए डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना के बाद घायलों की समय पर मदद कर कोई भी नागरिक ‘राह-वीर’ बन सकता है और एक अनमोल जीवन बचा सकता है।“दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है। इस दौरान मदद मिलने से जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। डीएम ने बताया कि सरकार की राहवीर (गुड समैरिटन) योजना के तहत सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की जान बचाने वालों को सम्मान और प्रोत्साहन राशि दी जाती है। एक या एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाने पर ₹25,000 एक पीड़ित की जान यदि कई राहवीरों की मदद से बचती है तो संयुक्त रूप से ₹25,000 एक से अधिक पीड़ितों की जान बचाने पर हर राहगीर को ₹25,000 राहगीरों को 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित भी किया जाता है। ”ओवरलोडिंग पर सख्ती, लगेगा जुर्माना जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। LMV में ओवरलोडिंग पर ₹1000 से ₹2000• HMV में ₹2000 से ₹4000 तक जुर्माना लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि “जिंदगी अनमोल है, सावधानी ही सुरक्षा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *