पूर्णिया में रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक अलर्ट:शहर में रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई रूट डायवर्ट; मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट तैनात

पूर्णिया में रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक अलर्ट:शहर में रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई रूट डायवर्ट; मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट तैनात

पूर्णिया में रामनवमी को लेकर शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 8 बजे से रात 12:30 बजे तक शहरी क्षेत्र में सभी भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। जगह-जगह डायवर्जन और नो-एंट्री लागू की गई है, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि रामनवमी को लेकर शहर के मधुबनी इलाके से निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए सुबह 8 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर के शहरी क्षेत्र में सभी भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जीरो माइल, कसबा-रामबाग रोड, जनता चौक, बेलौरी चौक, मरंगा मोड़ और मेहता चौक जैसे प्रमुख एंट्री प्वॉइंट से भारी वाहनों को शहर में आने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को मरंगा जीरो माइल बाइपास और मेहता चौक से कोसी नर्सरी होते हुए डायवर्ट किया गया है, ताकि शहर के भीतर यातायात का दबाव कम रहे। मधुबनी से निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा मधुबनी बाजार, डॉलर हाउस चौक, नगर निगम चौक, आर.एन. शाह चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार, लखन चौक, खुश्कीबाग, पूर्णिया स्टेशन और सदर थाना होते हुए पूर्णिया सिटी तक जाएगी, जहां भरत मिलाप के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान मधुबनी बाजार, आर.एन. शाह चौक, रजनी चौक और लाइन बाजार चौक को मुख्य संगम स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है।
नो मूवमेंट जोन घोषित हल्के वाहनों के लिए भी डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। कटिहार और बेलौरी की ओर से आने वाले वाहनों को जीरो माइल और मरंगा बायपास की ओर मोड़ा जाएगा, जबकि बनभाग क्षेत्र से आने वाले वाहन मेहता चौक, कोसी नर्सरी और नए बायपास मार्ग से आवागमन करेंगे। जुलूस के दौरान लाइन बाजार, झंडा चौक और रजनी चौक को पूरी तरह नो मूवमेंट जोन घोषित किया गया है, जहां किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने खास तैयारी की है। कला भवन, बीएसआरटीसी बस स्टैंड और जिला स्कूल के खेल मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है, ताकि सड़कों पर अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति न बने। गिरजा चौक, आर.एन. शाह चौक, लाइन बाजार, थाना चौक और रजनी चौक को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इन जगहों पर अगर कोई वाहन खड़ा मिला तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट तैनात आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रास्ता मिल सके। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट भी तैनात की गई है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बेवजह जाने से बचें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रामनवमी का यह पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। पूर्णिया में रामनवमी को लेकर शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 8 बजे से रात 12:30 बजे तक शहरी क्षेत्र में सभी भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। जगह-जगह डायवर्जन और नो-एंट्री लागू की गई है, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि रामनवमी को लेकर शहर के मधुबनी इलाके से निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए सुबह 8 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर के शहरी क्षेत्र में सभी भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जीरो माइल, कसबा-रामबाग रोड, जनता चौक, बेलौरी चौक, मरंगा मोड़ और मेहता चौक जैसे प्रमुख एंट्री प्वॉइंट से भारी वाहनों को शहर में आने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को मरंगा जीरो माइल बाइपास और मेहता चौक से कोसी नर्सरी होते हुए डायवर्ट किया गया है, ताकि शहर के भीतर यातायात का दबाव कम रहे। मधुबनी से निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा मधुबनी बाजार, डॉलर हाउस चौक, नगर निगम चौक, आर.एन. शाह चौक, रजनी चौक, लाइन बाजार, लखन चौक, खुश्कीबाग, पूर्णिया स्टेशन और सदर थाना होते हुए पूर्णिया सिटी तक जाएगी, जहां भरत मिलाप के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान मधुबनी बाजार, आर.एन. शाह चौक, रजनी चौक और लाइन बाजार चौक को मुख्य संगम स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है।
नो मूवमेंट जोन घोषित हल्के वाहनों के लिए भी डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। कटिहार और बेलौरी की ओर से आने वाले वाहनों को जीरो माइल और मरंगा बायपास की ओर मोड़ा जाएगा, जबकि बनभाग क्षेत्र से आने वाले वाहन मेहता चौक, कोसी नर्सरी और नए बायपास मार्ग से आवागमन करेंगे। जुलूस के दौरान लाइन बाजार, झंडा चौक और रजनी चौक को पूरी तरह नो मूवमेंट जोन घोषित किया गया है, जहां किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने खास तैयारी की है। कला भवन, बीएसआरटीसी बस स्टैंड और जिला स्कूल के खेल मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है, ताकि सड़कों पर अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति न बने। गिरजा चौक, आर.एन. शाह चौक, लाइन बाजार, थाना चौक और रजनी चौक को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इन जगहों पर अगर कोई वाहन खड़ा मिला तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट तैनात आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रास्ता मिल सके। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट भी तैनात की गई है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बेवजह जाने से बचें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रामनवमी का यह पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *