फाजिल्का जिले के अबोहर में बढ़ती चोरी और लूटपाट की घटनाओं के बीच पुलिस की जांच प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों की नाराजगी सामने आई है। बता दे कि व्यापार मंडल और स्वर्णकार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) अबोहर आसवंत सिंह से मुलाकात कर जांच के नाम पर दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा ने किया। उन्होंने एसपी को बताया कि जांच-पड़ताल के नाम पर कई दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है।व्यापारियों ने पुलिस द्वारा हाल ही में लूटपाट करने वाले ‘कापा गिरोह’ के करीब एक दर्जन सदस्यों की गिरफ्तारी को सराहनीय बताया। व्यापारियों ने व्यक्त की चिंता हालांकि, उन्होंने चिंता व्यक्त की कि चोरी के मामलों की जांच के दौरान संदिग्ध चोरों को बाजार में लाकर दुकानों की पहचान करवाने की प्रक्रिया से निर्दोष दुकानदार भी शक के घेरे में आ जाते हैं।व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करता आया है। निर्दोष दुकानदारों को परेशान नहीं करने की मांग उन्होंने आग्रह किया कि जांच प्रक्रिया को इस तरह से अंजाम दिया जाए जिससे व्यापारियों और पुलिस के बीच विश्वास बना रहे और किसी भी निर्दोष दुकानदार को परेशान न किया जाए।इस पर एसपी आसवंत सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य किसी भी व्यापारी को परेशान करना नहीं है, बल्कि अपराधियों तक पहुंचना और उन्हें पकड़ना है।


