फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर लाधुका के नजदीक एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जलालाबाद की ओर से फाजिल्का आ रहे लोहे के सरियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई । हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 5 लोगों में से दो लोग घायल हो गए । बता दे कि घटना की सूचना पर सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची । टीम ने ट्रैक्टर ट्राली में लोड किए गए लोहे के सरियों के नीचे दबे युवक को भी बाहर निकाला गया । और हादसे में दो घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है । सरियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के पुलिस अधिकारी एएसआई ढोला राम ने बताया फाजिल्का से अमीर खास का रूट है जिसपर वह रोजाना ड्यूटी करते है । उन्होंने बताया कि लाधुका के नजदीक लोहे के सरिए से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलटने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। हादसे में दो लोग घायल घटनास्थल पर जाकर पता चला कि ट्रैक्टर ट्राली जलालाबाद से फाजिल्का आ रही थी। इस दौरान वह लधुका के नजदीक बेकाबू होकर पलट गई । उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर कुल पांच लोग सवार थे । जिसमें से दो ट्रैक्टर पर और तीन लोग ट्राली पर सवार थे। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हालांकि इस हादसे के दौरान दो लोग घायल हो गए जिनमें से एक ट्राली में भरे सरिए के नीचे आ गया । मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ने भर्ती करवाया है । जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है ।


