मुरैना में ट्रेक्टर ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर:दो घायल, एक की हालत नाजुक, ग्वालियर रेफर

मुरैना में ट्रेक्टर ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर:दो घायल, एक की हालत नाजुक, ग्वालियर रेफर

तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रहे ओटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो चालक और उसमें बैठी एक सवारी युवक गंभीर घायल हों गया। ऑटो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेक्टर ट्रॉली नीचे खेत में जा पलटी। ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रॉली छोड़ ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को लोडिंग वाहन में रख थाने भिजवाया और जेसीबी मशीन से ट्रेक्टर ट्राली को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। रेत के ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर सुमावली थाना क्षेत्र के निटैहरा गांव के पास एक तेज रफ्तार रेत से बाहर ट्रेक्टर ट्रॉली ने सामने से आ रहे ओटो को टक्कर मार दी। ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पलटी।ट्रेक्टर चालक ट्रॉली छोड़ ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया। इस हादसे में ऑटो चालक दर्शन राजपूत पुत्र द्वारिका राजपूत निवासी निटैहरा उम्र 58 वर्ष और उसमें सवार युवक सोहेल खान पुत्र गफ्फुर खान निवासी सुमावली उम्र 20 साल घायल हो गए। जिसमें सोहेल की हालत नाजुक बताई गई है जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। आरोपी की तलाश जारी सुमावली थाना प्रभारी एसआई रवी गुर्जर के अनुसार आरोपी के बारे में कुछ जानकारी लगी है उसी पर काम कर रहे है ट्राली और ऑटो को थाने ले आए है। जल्द पहचान क्लियर होगी तो मामला दर्ज करेंगे। एक घायल गंभीर है जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *