11 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे तक झीलों की नगरी भोपाल में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘‘कृषि कल्याण वर्ष’’ के शुभारंभ के अवसर पर दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम आरटीओ कार्यालय तिराहा, कोकता बायपास पर आयोजित किया जाएगा। भोपाल से 601, विदिशा से 250 और रायसेन से 250 ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। जम्बूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल से 12,000, सीहोर और रायसेन से 6,000-6,000, विदिशा से 4,000 और राजगढ़ व नर्मदापुरम से 1,000-1,000 कृषक भाग लेंगे। कुल 30,000 कृषक 800-900 बसों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। जिसके चलते कल कई सड़कें डायवर्ट रहेंगी। पहला कार्यक्रम: ट्रैक्टर रैली दूसरा कार्यक्रम: कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ जम्बूरी मैदान अन्य वाहन पार्किंग यातायात और ऑप्शनल मार्ग


