औरंगाबाद में एंबुलेंस से टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर:छठ व्रती समेत 20 श्रद्धालु घायल, तीन की हालत गंभीर; पूजा करने के लिए देव सूर्य मंदिर जा रहे थे

औरंगाबाद में एंबुलेंस से टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर:छठ व्रती समेत 20 श्रद्धालु घायल, तीन की हालत गंभीर; पूजा करने के लिए देव सूर्य मंदिर जा रहे थे

औरंगाबाद जिले में चैती छठ के पावन अवसर पर दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियों पर पानी फेर दिया। छठ व्रत करने देव जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार छठ व्रती समेत 20 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों में अनीता देवी, सतीश कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, बोधी प्रिया, अवधेश कुमार, फटनराम, मुन्ना ठाकुर, सत्येंद्र राम, सदन कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, अलकारिया देवी, खुशी कुमारी, धनकेश कुमार, पवन कुमार, पसुरेश राम शामिल हैं। घटना शहर के फार्म क्षेत्र की है।
पूजा करने देव सूर्य मंदिर जा रहे थे घायल प्रवेश राम ने बताया कि ओबरा प्रखंड के सरसौली गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर सभी देव सूर्य मंदिर जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। एंबुलेंस की टक्कर ट्रैक्टर का इंजन और ट्रैलर पलट गया। गाड़ी में सवार सभी लोग दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत बाहर निकाला। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर भाग निकला घायल काजल कुमारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। एंबुलेंस बुलवाकर हम लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जिस एंबुलेंस से टक्कर हुई, उसमें एक शव रखा हुआ था जिसे झारखंड के कोडरमा लाया जा रहा था। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन से कार्रवाई की मांग यह हादसा उन श्रद्धालुओं के लिए बेहद दुखद साबित हुआ, जो पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य की उपासना के लिए देव जा रहे थे। कई व्रतियों का व्रत अधूरा रह गया, जिससे उनके परिजनों में मायूसी और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। औरंगाबाद जिले में चैती छठ के पावन अवसर पर दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियों पर पानी फेर दिया। छठ व्रत करने देव जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार छठ व्रती समेत 20 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों में अनीता देवी, सतीश कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, बोधी प्रिया, अवधेश कुमार, फटनराम, मुन्ना ठाकुर, सत्येंद्र राम, सदन कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, अलकारिया देवी, खुशी कुमारी, धनकेश कुमार, पवन कुमार, पसुरेश राम शामिल हैं। घटना शहर के फार्म क्षेत्र की है।
पूजा करने देव सूर्य मंदिर जा रहे थे घायल प्रवेश राम ने बताया कि ओबरा प्रखंड के सरसौली गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर सभी देव सूर्य मंदिर जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। एंबुलेंस की टक्कर ट्रैक्टर का इंजन और ट्रैलर पलट गया। गाड़ी में सवार सभी लोग दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत बाहर निकाला। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर भाग निकला घायल काजल कुमारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। एंबुलेंस बुलवाकर हम लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जिस एंबुलेंस से टक्कर हुई, उसमें एक शव रखा हुआ था जिसे झारखंड के कोडरमा लाया जा रहा था। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन से कार्रवाई की मांग यह हादसा उन श्रद्धालुओं के लिए बेहद दुखद साबित हुआ, जो पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य की उपासना के लिए देव जा रहे थे। कई व्रतियों का व्रत अधूरा रह गया, जिससे उनके परिजनों में मायूसी और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *