साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर सुबह करीब 7 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, चिप्स लदा स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर उधवा पुल से पियारपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कटहलबाड़ी बाजार निवासी 35 वर्षीय अनसारूल मोमिन अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस से उधवा चौक की ओर जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई
तभी अचानक वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों के अनुसार, अनसारूल मोमिन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। सूचना मिलते ही राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर सुबह करीब 7 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, चिप्स लदा स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर उधवा पुल से पियारपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कटहलबाड़ी बाजार निवासी 35 वर्षीय अनसारूल मोमिन अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस से उधवा चौक की ओर जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई
तभी अचानक वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों के अनुसार, अनसारूल मोमिन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। सूचना मिलते ही राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


