गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के खाश पेंदुला निवासी मोहम्मद सदीक साई के बेटे नासिर आलम और जलालदी टोला गांव निवासी व्यास पांडेय के बेटे सुजीत कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों में टक्कर पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब खाश पेंदुला निवासी नासिर आलम और हरपुर गांव निवासी असलम साईं के बेटे फिरोज आलम एक बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक पर जलालदी टोला गांव निवासी सुजीत कुमार पांडेय सवार होकर अपने घर जा रहे थे। श्यामपुर बाजार में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग मौके पर ही गिर गए। एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे घायल को गोरखपुर किया रेफर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घायलों को मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। तीसरे घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के खाश पेंदुला निवासी मोहम्मद सदीक साई के बेटे नासिर आलम और जलालदी टोला गांव निवासी व्यास पांडेय के बेटे सुजीत कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों में टक्कर पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब खाश पेंदुला निवासी नासिर आलम और हरपुर गांव निवासी असलम साईं के बेटे फिरोज आलम एक बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक पर जलालदी टोला गांव निवासी सुजीत कुमार पांडेय सवार होकर अपने घर जा रहे थे। श्यामपुर बाजार में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग मौके पर ही गिर गए। एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे घायल को गोरखपुर किया रेफर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो घायलों को मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। तीसरे घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।


