बांका के बौसी प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मंदार में जल्द ही पर्यटक थाना खोला जाएगा। इसके अलावा जिले में जहां एक थाना से दूसरे थाना की दूरी अधिक है, वहां कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधे दर्जन नए थानों के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने दी। थाना खुलने से श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुरक्षा सुविधा एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि बौंसी प्रखंड के मंदार में पर्यटक थाना खुलने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा सुविधा मिलेगी। वहीं रजौन और बाराहाट थाना क्षेत्र के बीच पुनसिया मार्केट के पास नया थाना खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त धौरैया और रजौन के बीच तथा बांका-बेलहर मार्ग पर भी नए थाना खोलने की योजना है। इंडोर स्टेडियम और खेल मैदान के निर्माण की योजना पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में रियायती दर पर आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन खोलने का भी प्रस्ताव भेजा जा रहा है। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में इंडोर स्टेडियम और खेल मैदान के निर्माण की योजना है, जिससे पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलेगी। एसपी ने बताया कि जिले में सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके तहत बांका टाउन और ओढ़नी डैम थाना को मिलाकर एक सर्किल, अमरपुर और शंभूगंज थाना को मिलाकर दूसरा सर्किल तथा बेलहर और जिलेबिया मोड़-सुइया क्षेत्र को मिलाकर तीसरा सर्किल विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष जिले में बीएमपी कैंप के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।इसके अतिरिक्त नवादा और फुल्लीडुमर ओपी को भी थाना के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। बांका के बौसी प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मंदार में जल्द ही पर्यटक थाना खोला जाएगा। इसके अलावा जिले में जहां एक थाना से दूसरे थाना की दूरी अधिक है, वहां कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधे दर्जन नए थानों के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने दी। थाना खुलने से श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुरक्षा सुविधा एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि बौंसी प्रखंड के मंदार में पर्यटक थाना खुलने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा सुविधा मिलेगी। वहीं रजौन और बाराहाट थाना क्षेत्र के बीच पुनसिया मार्केट के पास नया थाना खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त धौरैया और रजौन के बीच तथा बांका-बेलहर मार्ग पर भी नए थाना खोलने की योजना है। इंडोर स्टेडियम और खेल मैदान के निर्माण की योजना पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में रियायती दर पर आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन खोलने का भी प्रस्ताव भेजा जा रहा है। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में इंडोर स्टेडियम और खेल मैदान के निर्माण की योजना है, जिससे पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलेगी। एसपी ने बताया कि जिले में सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके तहत बांका टाउन और ओढ़नी डैम थाना को मिलाकर एक सर्किल, अमरपुर और शंभूगंज थाना को मिलाकर दूसरा सर्किल तथा बेलहर और जिलेबिया मोड़-सुइया क्षेत्र को मिलाकर तीसरा सर्किल विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष जिले में बीएमपी कैंप के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।इसके अतिरिक्त नवादा और फुल्लीडुमर ओपी को भी थाना के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।


