होटल, कॉन्फ्रेंस हॉल-अम्यूजमेंट पार्क बनाने के पर्यटन विभाग देगा पैसे:30% तक मिलेगी वित्तीय मदद, 21 उद्यमियों के साथ पर्यटन सचिव ने की बैठक

होटल, कॉन्फ्रेंस हॉल-अम्यूजमेंट पार्क बनाने के पर्यटन विभाग देगा पैसे:30% तक मिलेगी वित्तीय मदद, 21 उद्यमियों के साथ पर्यटन सचिव ने की बैठक

बिहार के किसी जिले में होटल, कॉन्फ्रेंस हॉल, एम्यूजमेंट पार्क, आदि का निर्माण करने पर पर्यटन विभाग कुल लागत में 30% तक वित्तीय मदद देगा। ये बातें पर्यटन सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने बिहार पर्यटन नीति के 21 उद्यमियों के साथ आज एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कही। पर्यटन सचिव ने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि हर जिले में पर्यटकीय सुविधाओं का निर्माण हो ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। एम्प्लॉयमेंट प्रोवाइडर बनकर विकसित बिहार में अपना योगदान दें नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि उद्यमी उच्चस्तरीय पर्यटकीय सुविधाएं, जिसमें बेहतर आवासन के लिए सुविधायुक्त स्टार होटल, साफ-सुथरे और व्यवस्थित प्रसाधन केंद्र युक्त मार्गीय सुविधाओं से लेकर कॉन्फ्रेंस हॉल, एम्यूजमेंट पार्क आदि का निर्माण करने के लिए पर्यटन विभाग पर्यटन नीति के तहत कुल लागत में 30% तक वित्तीय मदद दे रहा है। इसका लाभ उठाएं और एम्प्लॉयमेंट प्रोवाइडर बनकर विकसित बिहार बनाने में अपना योगदान दें। लोन निर्गत करने में लाई जाएगी तेजी पर्यटन सचिव ने इस बैठक में अनुदान के लिए प्रथम स्टेज की स्वीकृति प्राप्त कर चुके उद्यमियों को दूसरे स्टेज यानी वित्तीय स्वीकृति के लिए आवेदन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी उद्यमी को बैंक द्वारा लोन निर्गत करने में देरी की जा रही है तो वे हमें जानकारी दें। पर्यटन विभाग बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर लोन लेने में मदद करेगा। बिहार के किसी जिले में होटल, कॉन्फ्रेंस हॉल, एम्यूजमेंट पार्क, आदि का निर्माण करने पर पर्यटन विभाग कुल लागत में 30% तक वित्तीय मदद देगा। ये बातें पर्यटन सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने बिहार पर्यटन नीति के 21 उद्यमियों के साथ आज एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कही। पर्यटन सचिव ने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि हर जिले में पर्यटकीय सुविधाओं का निर्माण हो ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। एम्प्लॉयमेंट प्रोवाइडर बनकर विकसित बिहार में अपना योगदान दें नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि उद्यमी उच्चस्तरीय पर्यटकीय सुविधाएं, जिसमें बेहतर आवासन के लिए सुविधायुक्त स्टार होटल, साफ-सुथरे और व्यवस्थित प्रसाधन केंद्र युक्त मार्गीय सुविधाओं से लेकर कॉन्फ्रेंस हॉल, एम्यूजमेंट पार्क आदि का निर्माण करने के लिए पर्यटन विभाग पर्यटन नीति के तहत कुल लागत में 30% तक वित्तीय मदद दे रहा है। इसका लाभ उठाएं और एम्प्लॉयमेंट प्रोवाइडर बनकर विकसित बिहार बनाने में अपना योगदान दें। लोन निर्गत करने में लाई जाएगी तेजी पर्यटन सचिव ने इस बैठक में अनुदान के लिए प्रथम स्टेज की स्वीकृति प्राप्त कर चुके उद्यमियों को दूसरे स्टेज यानी वित्तीय स्वीकृति के लिए आवेदन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी उद्यमी को बैंक द्वारा लोन निर्गत करने में देरी की जा रही है तो वे हमें जानकारी दें। पर्यटन विभाग बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर लोन लेने में मदद करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *