टाई ग्लोबल समिट 4-6 जनवरी तक जयपुर में जयपुर। राज्य सरकार और टाई राजस्थान की 4 से 6 जनवरी तक सीतापुरा के जेईसीसी होने वाले राजस्थान डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट में प्रदेश के सभी शीर्ष संगठनों की भी भागीदारी होगी। इसकी तैयारियों को लेकर हुई बैठक में राजस्थान चैंबर, फोर्टी, फोरे, यूकोरी, बीएनआई, आरएसए, होटल एसोसिएशन तथा टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। समिट के संयोजक महावीर प्रताप शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन पहली बार जयपुर में हो रहा है। हम प्रदेश के सभी औद्योगिक संगठन का लाभ लेना चाहते हैं। सभी एसोसिएशन ने इसमें सहयोग का वादा किया है। टाई राजस्थान की प्रेसिडेंट डॉ शीनू झंवर ने बताया कि डिजिफेस्ट और टाई ग्लोबल समिट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसमें वैश्विक स्तर के 10 हजार उद्यमी, 500 निवेशक, 100 से स्पीकर भाग लेंगे। 30 देशों के 200 से ज्यादा स्टार्टअप को 200 करोड़ से की फंडिंग भी मिलने की उम्मीद है।


