कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:डॉ. तोगड़िया बोले- शंकराचार्य-महामंडलेश्वर कौन… परंपरा तय करेगी, गणतंत्र दिवस पर योगी बना बच्चा

कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:डॉ. तोगड़िया बोले- शंकराचार्य-महामंडलेश्वर कौन… परंपरा तय करेगी, गणतंत्र दिवस पर योगी बना बच्चा

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया सोमवार को बस्ती पहुंचे। इस दौरान दैनिक भास्कर से उन्होंने विशेष बातचीत की। शंकराचार्य के मुद्दे पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दो टूक कहा- कौन सा मंदिर का महंत कौन होगा, कौन महामंडलेश्वर होगा, कौन शंकराचार्य… ये परंपरा तय करेगी, सरकार नहीं। मैं चाहता हूं कि परंपराओं का सम्मान हो। अनावश्यक विवाद को टालें। संतों का सम्मान हो। सभी शंकराचार्य एक होकर हिंदुओं के कल्याण के लिए आशिर्वाद दें। पढ़ें पूरी खबर… बस्ती में योगी बना बच्चा, VIDEO:बोला- सीएम बना तो एकता के लिए काम करूंगा, गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली बस्ती में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों द्वारा शहर में एक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियों और वेशभूषा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र ‘छोटे सीएम योगी आदित्यनाथ’ बने। पढ़ें पूरी खबर…
बस्ती के ITBP कमांडेंट सुभाष चंद्र को राष्ट्रपति मेडल:राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के उमरी अहरा निवासी आईटीबीपी कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया गया। पढ़ें पूरी खबर… बस्ती में युवक की पिटाई कर अगवा करने का आरोप:नामजद सहित 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के विरऊपुर चौराहे पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर गौर पुलिस ने नामजद आरोपी समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… बस्ती में ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटी:रेलवे को 9 लाख 10 हजार रुपए का मुआवजा देने का आदेश बस्ती में जिला उपभोक्ता आयोग ने एक अहम फैसले में रेलवे को 9 लाख 10 हजार रुपए का मुआवजा अदा करने का आदेश दिया है। यह जुर्माना ट्रेन की देरी के कारण एक छात्रा की परीक्षा छूटने और उसका पूरा शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने के मामले में लगाया गया है। आयोग ने रेलवे को 45 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *