Tomato Price Crash: टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट! नाराज किसान ने मंडी के बाहर फेंकी फसल, देखें Video

Tomato Price Crash: टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट! नाराज किसान ने मंडी के बाहर फेंकी फसल, देखें Video

Tomato Price Crash: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। स्थिति यह हो गई है कि मंडी में टमाटर का भाव गिरकर करीब 10 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गया है। लागत से भी कम दाम मिलने से नाराज एक किसान ने सब्जी मंडी के बाहर अपनी पूरी टमाटर की फसल सड़क पर फेंककर विरोध जताया। बताया जा रहा है कि किसान बड़ी उम्मीद के साथ टमाटर की फसल लेकर मंडी पहुंचा था, लेकिन जब उसे बेहद कम कीमत मिली तो वह आक्रोशित हो गया।

गुस्से में उसने मंडी के बाहर ही टमाटर की पेटियां खाली कर दीं और अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना है कि टमाटर की खेती में बीज, खाद, दवा और मजदूरी पर काफी खर्च आता है, लेकिन मंडी में मिलने वाला भाव उनकी लागत भी नहीं निकाल पा रहा है। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से उचित समर्थन मूल्य और बाजार में कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपनी उपज का सही दाम मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *