Tomar Brothers: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, वसूली और मारपीट के कई मामले दर्ज

Tomar Brothers: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, वसूली और मारपीट के कई मामले दर्ज

Tomar Brothers: अवैध वसूली और मारपीट के एक मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ब्याजखोर रोहित तोमर को गिरफ्तार किया है। उस पर 2019 में वसूली, मारपीट के अनेक मामले दर्ज हैं। कोतवाली थाना में उसके विरुद्ध वारंट जारी किया था। इससे पूर्व उसके भाई वीरेंद्र तोमर भी गिरफ्तार किया गया था। 17 माह से फरारी काट रहे रोहित को जनवरी में सुप्रीम कोर्ट से कुछ राहत मिली थी। पुरानी बस्ती पुलिस ने 25 जनवरी को पूछताछ के लिए रोहित को बुलवाया था।

रोहित पर राजधानी के अलग-अलग थानों में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, ब्लैकमेलिंग, चाकूबाजी, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप इनमें शामिल हैं। ये मामले पुरानी बस्ती, तेलीबांधा, कोतवाली समेत कई अन्य थानों में दर्ज हैं।

पिछले साल 8 नवंबर को पुलिस ने रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था, लेकिन उसका छोटा भाई रोहित पकड़ से बाहर था। काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इसी दौरान रोहित ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी।

जहां से उसकी गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी और पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए थे। कोर्ट के आदेश के बाद ही रोहित पुरानी बस्ती थाना पहुंचा और पुलिस के सवालों के जवाब दिए। उसके बाद से पुलिस रोहित से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही थी और गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *