भास्कर न्यूज | मोतिहारी चैत्र नवरात्रि को लेकर जिला से लेकिन अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख मंदिर के साथ अरेराज के जलपा भवानी माई स्थान, घोड़हन देवी स्थान, रढ़िया महाशक्ति मंदिर, नवादा ढाला, मननपुर, सुजाइतपुर, रामपुरवा, रढ़िया रॉय टोला काली मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के लालबंगला माई स्थान मंदिर में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति बनाई जा रही है। जिसे अंतिम रूप देने में कलाकार जुटा हुआ है। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा किया गया। ब्रह्मचारिणी का अर्थ होता है अनंत में विद्यमान, एक ऐसी सकारात्मक ऊर्जा जो अनन्त में विचरण करती है। गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य ओमप्रकाश पांडेय उर्फ लाल बाबा ने बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को माता रानी के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित है। मां को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं या मिठाइयां अर्पित करें। भास्कर न्यूज | मोतिहारी चैत्र नवरात्रि को लेकर जिला से लेकिन अनुमंडल क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख मंदिर के साथ अरेराज के जलपा भवानी माई स्थान, घोड़हन देवी स्थान, रढ़िया महाशक्ति मंदिर, नवादा ढाला, मननपुर, सुजाइतपुर, रामपुरवा, रढ़िया रॉय टोला काली मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के लालबंगला माई स्थान मंदिर में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति बनाई जा रही है। जिसे अंतिम रूप देने में कलाकार जुटा हुआ है। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा किया गया। ब्रह्मचारिणी का अर्थ होता है अनंत में विद्यमान, एक ऐसी सकारात्मक ऊर्जा जो अनन्त में विचरण करती है। गांधी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य ओमप्रकाश पांडेय उर्फ लाल बाबा ने बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को माता रानी के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित है। मां को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं या मिठाइयां अर्पित करें।


