आज अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच है। भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह मैच जिम्बाब्वे के बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। बिहार के वैभव सूर्यवंशी आज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस मैच में वैभव 4 रन बनाने के साथ यूथ वनडे में इंडिया के टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ देंगे। अमेरिका के साथ खेले गए पहले मैच में वैभव सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे, मगर आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 8वें नंबर पर हैं। उनके नाम 19 मैचों में 975 रन हैं। वे विराट कोहली से 3 रन पीछे हैं। विराट ने 28 मैचों में 978 रन बनाए हैं। पिछले मैच में बनाए थे मात्र 2 रन पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, बल्लेबाजी से पहले वैभव ने गेंदबाजी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 36वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव ने USA के सबसे सफल बल्लेबाज का विकेट झटका। वैभव ने नीतीश सुदिनी को आउट किया और इसी के साथ यूएसए की पूरी टीम 107 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने डीएलएस के तहत छह विकेट से मैच जीत लिया। हाल ही में वैभव ने अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराकर खिताब भारत के नाम किया था। उनके इस प्रदर्शन से सभी अब वर्ल्ड कप में उनके रिकॉर्ड्स की उम्मीद लगाए हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने एक मैच में 14 सिक्स लगाए वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में एक यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 14 छक्के लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 12 सिक्स वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया। माइकल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था। UAE के खिलाफ अपने पिछले मैच में उन्होंने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इसके साथ ही वैभव ने शतक भी जड़ा था। उन्होंने यूएई के खिलाफ 56 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। 95 बॉल पर उन्होंने 171 रन बनाए थे। शतक लगाने के बाद वह फील्ड पर ही हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद करते हुए दिखे थे। वैभव की इस विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा टोटल 433 रन बनाया था। इसके जवाब में यूएई 199 रन ही बना सकी थी। भारत ने 234 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता था। यूथ वनडे में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल है वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में 78 गेंदों पर शतक और यूथ वनडे में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं। वह ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद 100 से कम गेंदों पर दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा वैभव ने अंडर-19 वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंद पर शतक लगाया था। यह यूथ वनडे में सबसे कम गेंदों पर सेंचुरी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 10 छक्के लगाकर महज 78 गेंद पर 143 रन की पारी खेली थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी वैभव हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी वैभव बने थे। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 7 चौके 7 छक्का लगाकर 61 गेंदों पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर 58 गेंद में अपने शतक को पूरा किया था। वैभव राइजिंग स्टार्स एशिया कप भी खेल चुके हैं। UAE के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़ा था। इस पारी में उनके 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे। अंडर- 19 वर्ल्ड कप के लिए टीम भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया। यूएसए U19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी। आज अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा मैच है। भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह मैच जिम्बाब्वे के बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। बिहार के वैभव सूर्यवंशी आज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस मैच में वैभव 4 रन बनाने के साथ यूथ वनडे में इंडिया के टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ देंगे। अमेरिका के साथ खेले गए पहले मैच में वैभव सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गए थे, मगर आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। यूथ वनडे में भारत के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी फिलहाल 8वें नंबर पर हैं। उनके नाम 19 मैचों में 975 रन हैं। वे विराट कोहली से 3 रन पीछे हैं। विराट ने 28 मैचों में 978 रन बनाए हैं। पिछले मैच में बनाए थे मात्र 2 रन पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, बल्लेबाजी से पहले वैभव ने गेंदबाजी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 36वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव ने USA के सबसे सफल बल्लेबाज का विकेट झटका। वैभव ने नीतीश सुदिनी को आउट किया और इसी के साथ यूएसए की पूरी टीम 107 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने डीएलएस के तहत छह विकेट से मैच जीत लिया। हाल ही में वैभव ने अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराकर खिताब भारत के नाम किया था। उनके इस प्रदर्शन से सभी अब वर्ल्ड कप में उनके रिकॉर्ड्स की उम्मीद लगाए हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने एक मैच में 14 सिक्स लगाए वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में एक यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 14 छक्के लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 12 सिक्स वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया। माइकल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था। UAE के खिलाफ अपने पिछले मैच में उन्होंने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इसके साथ ही वैभव ने शतक भी जड़ा था। उन्होंने यूएई के खिलाफ 56 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। 95 बॉल पर उन्होंने 171 रन बनाए थे। शतक लगाने के बाद वह फील्ड पर ही हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद करते हुए दिखे थे। वैभव की इस विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा टोटल 433 रन बनाया था। इसके जवाब में यूएई 199 रन ही बना सकी थी। भारत ने 234 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता था। यूथ वनडे में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल है वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में 78 गेंदों पर शतक और यूथ वनडे में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं। वह ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद 100 से कम गेंदों पर दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा वैभव ने अंडर-19 वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंद पर शतक लगाया था। यह यूथ वनडे में सबसे कम गेंदों पर सेंचुरी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 10 छक्के लगाकर महज 78 गेंद पर 143 रन की पारी खेली थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी वैभव हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी वैभव बने थे। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 7 चौके 7 छक्का लगाकर 61 गेंदों पर नाबाद 108 रनों की पारी खेली। उन्होंने छक्का लगाकर 58 गेंद में अपने शतक को पूरा किया था। वैभव राइजिंग स्टार्स एशिया कप भी खेल चुके हैं। UAE के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़ा था। इस पारी में उनके 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे। अंडर- 19 वर्ल्ड कप के लिए टीम भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया। यूएसए U19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी।


