आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण:शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा समाप्त, छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में दिखेगा

आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण:शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा समाप्त, छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में दिखेगा

आज, मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जो भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि देश के कुछ अत्यंत पश्चिमी इलाकों में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी सिर्फ राजधानी रायपुर में ही आंशिक ग्रहण देखने को मिलेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रग्रहण मंगलवार की शाम को शुरू होगा। भारत में सामान्य रूप से ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट (IST) पर होगी, जबकि इसका समापन शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ग्रहण का पूर्ण चरण यानी जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहेगा, वह शाम 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। भारत में अधिकतर स्थानों पर चंद्रग्रहण का अंतिम चरण चंद्रमा के उदय के समय दिखाई देगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में ग्रहण का पूर्ण चरण भी देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण का परिमाण (Magnitude) 1.155 बताई गई है, जो इसे पूर्ण चंद्रग्रहण की श्रेणी में रखता है। यह चंद्रग्रहण केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आने पर लगता है ग्रहण खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डाल देती है। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया (उपछाया नहीं बल्कि मुख्य छाया) में आ जाता है, तब उसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जाता है। वहीं जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा छाया में आता है, तो वह आंशिक चंद्रग्रहण होता है। भारत में इससे पहले 7-8 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया था। वहीं अगला चंद्रग्रहण जो भारत में दिखाई देगा, वह 6 जुलाई 2028 को लगेगा, जो कि आंशिक चंद्रग्रहण होगा। मैग्ननिट्यूड 1.0 से ज्यादा तो पूर्ण ग्रहण जब चंद्रग्रहण लगता है, तो वैज्ञानिक यह मापते हैं कि चंद्रमा का कितना हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (उम्ब्रा) में गया है। इसी माप को ग्रहण की परिमाण (मैग्ननिट्यूड) कहा जाता है। अगर मैग्ननिट्यूड 1.0 से कम हो यानर चंद्रमा का पूरा भाग छाया में नहीं जाता, इसे आंशिक चंद्रग्रहण कहते हैं। 1.0 के बराबर हो तो चंद्रमा ठीक-ठीक पूरी छाया में आ जाता है। और 1.0 से ज्यादा हो तो चंद्रमा पूरा का पूरा छाया में चला जाता है और कुछ हिस्सा और अंदर तक चला जाता है, इसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं। आज के इस ग्रहण में परिमाण 1.155 है, यानी चंद्रमा का पूरा भाग तो पृथ्वी की छाया में गया ही, बल्कि उसका लगभग 15.5% अतिरिक्त हिस्सा भी पृथ्वी की गहरी छाया के भीतर चला गया। इसी वजह से यह ग्रहण स्पष्ट और पूरा पूर्ण चंद्रग्रहण माना जाता है। ऐसे ग्रहण में चंद्रमा अक्सर तांबे या लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे आम भाषा में ब्लड मून भी कहा जाता है। राजधानी रायपुर में 41 मिनट तक दिखेगा ग्रहण ये पूर्ण चंद्रग्रहण छत्तीसगढ़ में सिर्फ राजधानी रायपुर दिखेगा। लेकिन पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि आंशिक अवस्था में दिखाई देगा। IMD रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में चंद्रमा के उदय के समय ग्रहण अपने अंतिम चरण में रहेगा, इसलिए यहां केवल ग्रहण का अंतिम हिस्सा ही नजर आएगा। रायपुर में चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 07 मिनट पर होगा। जबकि चंद्रग्रहण का मुख्य चरण यानी पूर्णता (टोटैलिटी) इससे पहले ही समाप्ति की ओर होगा। ऐसे में चांद के निकलते समय उसका एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में रहेगा, जो धीरे-धीरे सामान्य रूप में लौट आएगा। खगोलीय गणनाओं के अनुसार रायपुर में चंद्रग्रहण की दृश्य अवधि करीब 41 मिनट रहेगी। ग्रहण का आंशिक चरण शाम 6:48 बजे (18:48 IST) पर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसके बाद चंद्रमा पूर्ण रूप से चमकता हुआ दिखाई देगा। ब्लड मून नहीं दिखेगा चंद्रोदय के समय चांद थोड़ा-सा कटा या धुंधला नजर आएगा। कुछ समय तक चंद्रमा का एक भाग छाया में रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे यह छाया हटती जाएगी। हालांकि, इस दौरान लाल रंग वाला “ब्लड मून” प्रभाव रायपुर में देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि पूर्ण चंद्रग्रहण का चरण यहां दिखाई नहीं देगा। दरअसल, रायपुर में चंद्रमा तब उदित होगा, जब ग्रहण का अधिकांश हिस्सा पहले ही समाप्त हो चुका होगा। यही कारण है कि यहां केवल ग्रहण का अंतिम, आंशिक चरण ही दिखाई देगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *