आज 31 हजार ज्योतों से रोशन होगा श्री गीता मंदिर, रात तक लगेगी रौनक

आज 31 हजार ज्योतों से रोशन होगा श्री गीता मंदिर, रात तक लगेगी रौनक

भास्कर न्यूज | जालंधर अर्बन स्टेट फेस-1 स्थित श्री गीता मंदिर में चल रहे ‘नवरात्र महोत्सव’ का मुख्य आकर्षण 24 मार्च को देखने को मिलेगा, जब शाम पांच बजे श्रद्धालु एक साथ 31,000 ज्योतें प्रज्वलित करेंगे। आस्था का यह भव्य संगम क्षेत्र में भक्ति की एक नई अलख जगाने जा रहा है। हालांकि 26 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में रोज रात 8 बजे से 10:30 बजे तक माता रानी की चौकियां करवाई जा रही हैं, लेकिन मंगलवार का दिन खास रहेगा। मंदिर के प्रधान राजेश अग्रवाल ने भक्तों से अपील की कि वे प्रतिदिन परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भजन संध्या में भाग लें और 12 शक्तिपीठों से आई मां की पवित्र ज्योतियों का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को प्रतीक कपूर लुधियाना वाले, 25 मार्च को रेखा शर्मा जालंधर वाले और 26 मार्च को कुमार हरीश एंड पार्टी पठानकोट वाले महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे। लंगर की सेवा ब्यास एवं तिवाड़ी परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधान राजेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अमृतलाल धवन, नरगिस बत्रा, विजय गुप्ता, महेंद्र प्रताप, ओपी रहेजा, अनूप त्रेहन, पवन त्रेहन, योगेश, अंशुमान पुरी मौजूद रहे। नवरात्र के मौके उपस्थित श्रद्धालु।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *