आज बिहार BJP की कमान संभालेंगे संजय सरावगी:काफिले के साथ दरभंगा से पटना के लिए निकले; कहा- पार्टी ही सबकुछ

आज बिहार BJP की कमान संभालेंगे संजय सरावगी:काफिले के साथ दरभंगा से पटना के लिए निकले; कहा- पार्टी ही सबकुछ

दरभंगा नगर सीट से 6 बार के विधायक संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। वो आज पटना भाजपा कार्यालय में पदभार संभालेंगे। सरावगी दरभंगा से पटना के लिए अपने काफिले के साथ निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि, पार्टी ही सबकुछ है मेरे लिए। पिछले साल नीतीश सरकार में कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था। अब वो दिलीप जायसवाल की जगह बिहार में पार्टी की कमान संभालेंगे। 6 बार से विधायक हैं संजय सरावगी संजय सरावगी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2005 के नवंबर महीने में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधायक चुने गए। हालांकि इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था। उसी समय ये चर्चा थी कि उन्हें प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बिहार में अब संगठन का काम संजय सरावगी ही देखेंगे। 55 साल के संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं। वो भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं। मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव माना जाता है। स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में एंट्री ली दरभंगा के गांधी चौक के रहने वाले संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ था। उन्होंने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है। स्टूडेंट लाइफ में ही संजय सरावगी ने पॉलिटिक्स जॉइन की थी। भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की। साल 1995 में संजय सरावगी ने भाजपा की सदस्यता ली। वह मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा सदर से विधायक चुने गए। संजय सरावगी दरभंगा नगर निगम से वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। उनकी छवि साफ छवि के नेता की रही है। दरभंगा शहर की जनता के बीच वे चर्चित चेहरा हैं। 2018 में उन्हें विधानसभा की प्राकलन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। संजय सरावगी से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए दरभंगा नगर सीट से 6 बार के विधायक संजय सरावगी बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। वो आज पटना भाजपा कार्यालय में पदभार संभालेंगे। सरावगी दरभंगा से पटना के लिए अपने काफिले के साथ निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि, पार्टी ही सबकुछ है मेरे लिए। पिछले साल नीतीश सरकार में कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था। अब वो दिलीप जायसवाल की जगह बिहार में पार्टी की कमान संभालेंगे। 6 बार से विधायक हैं संजय सरावगी संजय सरावगी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2005 के नवंबर महीने में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधायक चुने गए। हालांकि इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था। उसी समय ये चर्चा थी कि उन्हें प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बिहार में अब संगठन का काम संजय सरावगी ही देखेंगे। 55 साल के संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं। वो भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं। मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव माना जाता है। स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में एंट्री ली दरभंगा के गांधी चौक के रहने वाले संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को हुआ था। उन्होंने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है। स्टूडेंट लाइफ में ही संजय सरावगी ने पॉलिटिक्स जॉइन की थी। भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की। साल 1995 में संजय सरावगी ने भाजपा की सदस्यता ली। वह मार्च 2005, नवंबर 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा सदर से विधायक चुने गए। संजय सरावगी दरभंगा नगर निगम से वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं। उनकी छवि साफ छवि के नेता की रही है। दरभंगा शहर की जनता के बीच वे चर्चित चेहरा हैं। 2018 में उन्हें विधानसभा की प्राकलन समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। संजय सरावगी से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *