वैशाली में इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन:परीक्षार्थी मैथमैटिक्स और पॉलिटिकल साइंस के सवालों का देंगे जवाब

वैशाली में इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन:परीक्षार्थी मैथमैटिक्स और पॉलिटिकल साइंस के सवालों का देंगे जवाब

वैशाली में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के दूसरे दिन 3 फरवरी को गणित और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के कुल 68 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है, जिसमें 43,612 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। सुबह की पाली में 9:00 बजे और दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। देर से आने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा परीक्षा समिति के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देर से आने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि कोई परीक्षार्थी दीवार फांदकर या जबरन प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो इसे आपराधिक कृत्य माना जाएगा। ऐसे छात्रों को दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित करने के साथ-साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। वहीं, समिति ने केंद्राधीक्षकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं। यदि कोई केंद्राधीक्षक किसी विद्यार्थी को देर से परीक्षा में बैठने की अनुमति देता है, तो उनके विरुद्ध निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र की दूरी और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें। परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए छात्रों को विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति छात्र व छात्राओं के लिए अलग अलग परीक्षा केंद्र छात्र व छात्राओं के लिए अलग अलग परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महुआ और महनार में केवल छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं हाजीपुर अनुमंडल में छात्र और छात्राओं के अलग अलग परीक्षा केंद्र निर्धारित है। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति हुई है, परीक्षा के दौरान जूता-मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। यदि किसी परीक्षार्थी के पास चिट-पुर्जा या प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही जिले के तीनों अनुमंडलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाजीपुर अनुमंडल में 50, महुआ अनुमंडल में 14 तथा महनार अनुमंडल में 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी एवं प्रिंटिंग की दुकानों को बंद रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। केंद्र के आसपास से टहल रहे लोगों को भी हटाया जा रहा है। परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू है। वैशाली में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के दूसरे दिन 3 फरवरी को गणित और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के कुल 68 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है, जिसमें 43,612 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। सुबह की पाली में 9:00 बजे और दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। देर से आने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा परीक्षा समिति के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देर से आने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि कोई परीक्षार्थी दीवार फांदकर या जबरन प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो इसे आपराधिक कृत्य माना जाएगा। ऐसे छात्रों को दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित करने के साथ-साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। वहीं, समिति ने केंद्राधीक्षकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं। यदि कोई केंद्राधीक्षक किसी विद्यार्थी को देर से परीक्षा में बैठने की अनुमति देता है, तो उनके विरुद्ध निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र की दूरी और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलें। परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए छात्रों को विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति छात्र व छात्राओं के लिए अलग अलग परीक्षा केंद्र छात्र व छात्राओं के लिए अलग अलग परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महुआ और महनार में केवल छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं हाजीपुर अनुमंडल में छात्र और छात्राओं के अलग अलग परीक्षा केंद्र निर्धारित है। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की प्रतिनियुक्ति हुई है, परीक्षा के दौरान जूता-मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। यदि किसी परीक्षार्थी के पास चिट-पुर्जा या प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही जिले के तीनों अनुमंडलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाजीपुर अनुमंडल में 50, महुआ अनुमंडल में 14 तथा महनार अनुमंडल में 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी एवं प्रिंटिंग की दुकानों को बंद रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। केंद्र के आसपास से टहल रहे लोगों को भी हटाया जा रहा है। परीक्षा केंद्र के बाहर 100 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *