आज CBSE बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन:मैट्रिक की होम साइंस, 12वीं में फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा; सुबह 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

आज CBSE बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन:मैट्रिक की होम साइंस, 12वीं में फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा; सुबह 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षा का आज दूसरा दिन है। सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सभी विषयों की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। CBSE के निर्देशानुसार, छात्रों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन या अन्य कारणों से देरी की संभावना को देखते हुए छात्रों को घर से कम से कम एक घंटा पहले निकलने की सलाह दी गई है। इस साल भारत के साथ-साथ 26 विदेशी देशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 8000 सेंटर हैं। जहां 46 लाख से अधिक छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों के लिए होम साइंस की परीक्षा होगी, जबकि 12वीं के छात्रों के लिए फिजिकल एजुकेशन का पेपर आयोजित किए जाएंगे। 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश बोर्ड ने निर्देश दिया है कि छात्रों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेना अनिवार्य होगा। 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रश्नपत्र सुबह 10:15 बजे बांटे जाएंगे, जबकि 10:30 बजे से छात्र उत्तर लिख सकते है। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। जरूरी दस्तावेज और ड्रेस कोड छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा, जबकि निजी अभ्यर्थियों को साधारण और शालीन वस्त्र पहनने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने खुद पहुंच रहे हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करने की सलाह दे रहे है। इलेक्टॉनिक सामान न जाएं परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर (जब तक विशेष अनुमति न हो) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह बैन है। यदि किसी छात्र के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा को कदाचार मुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधा दिव्यांग (PwD) छात्रों को अतिरिक्त समय की सुविधा दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर स्क्राइब (लेखक) की व्यवस्था भी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि दिव्यांग छात्रों को भूतल पर कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव इस वर्ष प्रश्नपत्र के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। लगभग 50 प्रतिशत प्रश्न competency-based यानी योग्यता आधारित होंगे। इनमें केस स्टडी और एप्लीकेशन आधारित प्रश्न शामिल होंगे। बोर्ड का उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को कम कर छात्रों की अवधारणात्मक समझ और विश्लेषण क्षमता का मूल्यांकन करना है। प्रशासनिक तैयारी और निगरानी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए देशभर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना न रहे। सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षा का आज दूसरा दिन है। सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सभी विषयों की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। CBSE के निर्देशानुसार, छात्रों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन या अन्य कारणों से देरी की संभावना को देखते हुए छात्रों को घर से कम से कम एक घंटा पहले निकलने की सलाह दी गई है। इस साल भारत के साथ-साथ 26 विदेशी देशों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 8000 सेंटर हैं। जहां 46 लाख से अधिक छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों के लिए होम साइंस की परीक्षा होगी, जबकि 12वीं के छात्रों के लिए फिजिकल एजुकेशन का पेपर आयोजित किए जाएंगे। 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश बोर्ड ने निर्देश दिया है कि छात्रों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेना अनिवार्य होगा। 10:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रश्नपत्र सुबह 10:15 बजे बांटे जाएंगे, जबकि 10:30 बजे से छात्र उत्तर लिख सकते है। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। जरूरी दस्तावेज और ड्रेस कोड छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और स्कूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा, जबकि निजी अभ्यर्थियों को साधारण और शालीन वस्त्र पहनने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक बच्चों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने खुद पहुंच रहे हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करने की सलाह दे रहे है। इलेक्टॉनिक सामान न जाएं परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर (जब तक विशेष अनुमति न हो) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह बैन है। यदि किसी छात्र के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा को कदाचार मुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधा दिव्यांग (PwD) छात्रों को अतिरिक्त समय की सुविधा दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर स्क्राइब (लेखक) की व्यवस्था भी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि दिव्यांग छात्रों को भूतल पर कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव इस वर्ष प्रश्नपत्र के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। लगभग 50 प्रतिशत प्रश्न competency-based यानी योग्यता आधारित होंगे। इनमें केस स्टडी और एप्लीकेशन आधारित प्रश्न शामिल होंगे। बोर्ड का उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को कम कर छात्रों की अवधारणात्मक समझ और विश्लेषण क्षमता का मूल्यांकन करना है। प्रशासनिक तैयारी और निगरानी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए देशभर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना न रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *