पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज आखिरी तारीख है। छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर कन्वोकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करेंगे। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा डालकर अपना डिटेल्स भरेंगे। इस बार कुल 31 टॉपरों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक बार फिर से बेटियों का जलवा बरकरार है। इस सूची में 22 छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं, सिर्फ 9 छात्र शामिल हैं। 65 पीएचडी पास को मिलेगी डिग्री 2023-25 में विभिन्न संकायों और पाठ्यक्रमों के पीजी विभागों के टॉप 10 छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर ऑन-स्पॉट डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही 65 पीएचडी पास छात्र-छात्राओं को भी डिग्री प्रदान की जाएगी। इस समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति-राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री सहित विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष सहित तमाम विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी आमंत्रण दिया गया है। 31 टॉपर की सूची, जिन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल बॉटनी में शुभम कुमार, केमिस्ट्री में मनीषा कुमारी, इलेक्ट्रॉनिक में कुणाल कुमार ठाकुर, एनवायरमेंटल साइंस में अक्षदा भट्ट, मैथ्स में आर्यन राज, फिजिक्स में मुस्कान कुमारी, जूलॉजी में प्रगति कुमारी, इंग्लिश में रेशमा दरख्शां, हिंदी में आर्या कुमारी, म्यूजिक में साक्षी सेजल, फिलॉसफी में कुमार कृष्णानंद, पाली में नीतीश कुमार, प्रकृति में सुनीता यादव, संस्कृत में अनिकेत कुमार, उर्दू में वाजदा तबस्सुम, कॉमर्स में जूही कुमारी, असिएंट हिस्ट्री में सुनील कुमार, इकोनॉमिक्स में अमृता प्रीतम का नाम टॉपर के लिस्ट में शामिल है। इसके साथ ही ज्योग्राफी में संध्या राय, हिस्ट्री में सृष्टि रानी, होम साइंस में अंजनी कुमारी, श्रम एवं समाज कल्याण में जगदंबा कुमारी, पॉलिटिकल साइंस में मनीष राज, साइकोलॉजी में फरहा तबस्सुम, लोक प्रशासन में जूली सिंह, समाजशास्त्र में छवि करीना, एमबीए में आकांक्षा कुमारी, एमसीए में अनीश कुमार, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में अदिति राज, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में सृष्टि कुमारी और एमएड में शशि राज भारती को भी गोल्ड मेडल दिया जाएगा। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज आखिरी तारीख है। छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर कन्वोकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करेंगे। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा डालकर अपना डिटेल्स भरेंगे। इस बार कुल 31 टॉपरों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक बार फिर से बेटियों का जलवा बरकरार है। इस सूची में 22 छात्राओं ने बाजी मारी है। वहीं, सिर्फ 9 छात्र शामिल हैं। 65 पीएचडी पास को मिलेगी डिग्री 2023-25 में विभिन्न संकायों और पाठ्यक्रमों के पीजी विभागों के टॉप 10 छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर ऑन-स्पॉट डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही 65 पीएचडी पास छात्र-छात्राओं को भी डिग्री प्रदान की जाएगी। इस समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति-राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री सहित विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष सहित तमाम विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी आमंत्रण दिया गया है। 31 टॉपर की सूची, जिन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल बॉटनी में शुभम कुमार, केमिस्ट्री में मनीषा कुमारी, इलेक्ट्रॉनिक में कुणाल कुमार ठाकुर, एनवायरमेंटल साइंस में अक्षदा भट्ट, मैथ्स में आर्यन राज, फिजिक्स में मुस्कान कुमारी, जूलॉजी में प्रगति कुमारी, इंग्लिश में रेशमा दरख्शां, हिंदी में आर्या कुमारी, म्यूजिक में साक्षी सेजल, फिलॉसफी में कुमार कृष्णानंद, पाली में नीतीश कुमार, प्रकृति में सुनीता यादव, संस्कृत में अनिकेत कुमार, उर्दू में वाजदा तबस्सुम, कॉमर्स में जूही कुमारी, असिएंट हिस्ट्री में सुनील कुमार, इकोनॉमिक्स में अमृता प्रीतम का नाम टॉपर के लिस्ट में शामिल है। इसके साथ ही ज्योग्राफी में संध्या राय, हिस्ट्री में सृष्टि रानी, होम साइंस में अंजनी कुमारी, श्रम एवं समाज कल्याण में जगदंबा कुमारी, पॉलिटिकल साइंस में मनीष राज, साइकोलॉजी में फरहा तबस्सुम, लोक प्रशासन में जूली सिंह, समाजशास्त्र में छवि करीना, एमबीए में आकांक्षा कुमारी, एमसीए में अनीश कुमार, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में अदिति राज, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में सृष्टि कुमारी और एमएड में शशि राज भारती को भी गोल्ड मेडल दिया जाएगा।


