बजट सत्र का आज आठवां दिन:आय और व्यय पर चर्चा होगी, वाद-विवाद के दौरान हो सकता है हंगामा

बजट सत्र का आज आठवां दिन:आय और व्यय पर चर्चा होगी, वाद-विवाद के दौरान हो सकता है हंगामा

बिहार सरकार के बजट सत्र के आठवें दिन बजट 2026-27 के आय और व्यय पर चर्चा होगी। मांग अनुदान पर वाद विवाद के दौरान हंगामा होने के आसार हैं। विधानसभा में लंच के बाद वित्तीय कार्य निपटाए जाएंगे। जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण,मंत्रिमंडल सचिवालय, सिविल विमानन , आईपीआरडी, सामान्य प्रशासन, निर्वाचन और निगरानी के बजट पर चर्चा होगी। इसके पहले फर्स्ट हाफ में अनुसूचित एवं तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे। सदन में विधायक शालिनी मिश्रा, मंजीत कुमार सिंह समेत दो अन्य विधायकों ने ध्यान आकर्षण दिया है। जल संसाधन विभाग से जुड़ा यह ध्यान आकर्षण है। विधायक सुभानंद मुकेश अनिल सिंह और अन्य आठ विधायकों ने ऊर्जा विभाग से जुड़ा ध्यानाकर्षण पेश किया है, जबकि विधायक प्रमोद कुमार कृष्ण कुमार ऋषि और अन्य 21 विधायकों ने योजना एवं विकास विभाग का जवाब मांगा। समितियों के रिपोर्ट को पटल पर रखा जाएगा। कल सदन में जमकर हुई थी बहस इधर, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 7वें दिन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। सदन में RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार में बड़ी-बड़ी सड़कों का निर्माण अडाणी और अंबानी से करवाया जा रहा है, जबकि महिलाओं को बकरी, सूअर और मुर्गी खरीदने के लिए 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मैं बिहार में इसलिए नहीं जन्मा कि सरकार मुझे बकरी-सूअर चराने के लिए 10-10 हजार दे। मुझे सड़कें बनाने के काबिल बनाया जा सकता था, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि मैं आगे बढ़ूं।” इस पर BJP विधायक मिथिलेश तिवारी ने पलटवार किया, “लालू जी को क्या कहेंगे, जिन्होंने चरवाहा स्कूल खुलवाए थे। आज गरीबों के घर से दिया और लालटेन गायब है। वहां LED बल्ब जल रहा है। बॉर्डर से शराब की तस्करी का मुद्दा उठा सदन में विपक्ष ने महिला अपराध और बढ़ते क्राइम का मुद्दा उठाया। बच्चों में सॉल्युशन और ड्रग्स की बढ़ती लत को लेकर भी प्रश्न रखे गए। विधायकों ने मांग की नेपाल बॉर्डर और यूपी बॉर्डर से आ रही शराब और ड्रग्स पर सख्ती बरती जाए। मंत्री ने इसके जवाब में कहा, सभी बॉर्डर पर पहले से चेकपोस्ट हैं। नेपाल बॉर्डर पर SSB ने अब तक 10 लाख केस दर्ज किए हैं। 16 लाख लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मंत्री ने कहा, विपक्ष ने सही मुद्दा उठाया है। अगर ऐसा है तो सरकार सख्ती बढ़ाएगी। पहले से अभियान को और तेज करेंगे।
RJD विधायक बोले- जाति देखकर एनकाउंटर हो रहा सदन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने एनकाउंटर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘एक जाति के लोग अपराधी नहीं है। अपराधी हर जाति में हैं, लेकिन सरकार ऐसे लोगों को अपने बगल में बैठाकर हत्या, लूट करवा रही है। सरकार एक जाति और एक समुदाय के पीछे लगी है।’ JDU MLC और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा, ‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती। ऐसे लोगों को बिहार छोड़ना पड़ेगा।’ पटना में आज सुबह STF से मुठभेड़ में सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी है। नई सरकार में ये 10वां एकनाउंटर है। बढ़ते क्राइम को लेकर RJD विधायकों ने पोर्टिको में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक नारे लगाते रहे भ्रष्टाचारियों की सरकार नहीं चलेगी…अपराधियों की सरकार नहीं चलेगी। प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुंचे। बिहार सरकार के बजट सत्र के आठवें दिन बजट 2026-27 के आय और व्यय पर चर्चा होगी। मांग अनुदान पर वाद विवाद के दौरान हंगामा होने के आसार हैं। विधानसभा में लंच के बाद वित्तीय कार्य निपटाए जाएंगे। जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण,मंत्रिमंडल सचिवालय, सिविल विमानन , आईपीआरडी, सामान्य प्रशासन, निर्वाचन और निगरानी के बजट पर चर्चा होगी। इसके पहले फर्स्ट हाफ में अनुसूचित एवं तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे। सदन में विधायक शालिनी मिश्रा, मंजीत कुमार सिंह समेत दो अन्य विधायकों ने ध्यान आकर्षण दिया है। जल संसाधन विभाग से जुड़ा यह ध्यान आकर्षण है। विधायक सुभानंद मुकेश अनिल सिंह और अन्य आठ विधायकों ने ऊर्जा विभाग से जुड़ा ध्यानाकर्षण पेश किया है, जबकि विधायक प्रमोद कुमार कृष्ण कुमार ऋषि और अन्य 21 विधायकों ने योजना एवं विकास विभाग का जवाब मांगा। समितियों के रिपोर्ट को पटल पर रखा जाएगा। कल सदन में जमकर हुई थी बहस इधर, बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 7वें दिन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। सदन में RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार में बड़ी-बड़ी सड़कों का निर्माण अडाणी और अंबानी से करवाया जा रहा है, जबकि महिलाओं को बकरी, सूअर और मुर्गी खरीदने के लिए 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मैं बिहार में इसलिए नहीं जन्मा कि सरकार मुझे बकरी-सूअर चराने के लिए 10-10 हजार दे। मुझे सड़कें बनाने के काबिल बनाया जा सकता था, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि मैं आगे बढ़ूं।” इस पर BJP विधायक मिथिलेश तिवारी ने पलटवार किया, “लालू जी को क्या कहेंगे, जिन्होंने चरवाहा स्कूल खुलवाए थे। आज गरीबों के घर से दिया और लालटेन गायब है। वहां LED बल्ब जल रहा है। बॉर्डर से शराब की तस्करी का मुद्दा उठा सदन में विपक्ष ने महिला अपराध और बढ़ते क्राइम का मुद्दा उठाया। बच्चों में सॉल्युशन और ड्रग्स की बढ़ती लत को लेकर भी प्रश्न रखे गए। विधायकों ने मांग की नेपाल बॉर्डर और यूपी बॉर्डर से आ रही शराब और ड्रग्स पर सख्ती बरती जाए। मंत्री ने इसके जवाब में कहा, सभी बॉर्डर पर पहले से चेकपोस्ट हैं। नेपाल बॉर्डर पर SSB ने अब तक 10 लाख केस दर्ज किए हैं। 16 लाख लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मंत्री ने कहा, विपक्ष ने सही मुद्दा उठाया है। अगर ऐसा है तो सरकार सख्ती बढ़ाएगी। पहले से अभियान को और तेज करेंगे।
RJD विधायक बोले- जाति देखकर एनकाउंटर हो रहा सदन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने एनकाउंटर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘एक जाति के लोग अपराधी नहीं है। अपराधी हर जाति में हैं, लेकिन सरकार ऐसे लोगों को अपने बगल में बैठाकर हत्या, लूट करवा रही है। सरकार एक जाति और एक समुदाय के पीछे लगी है।’ JDU MLC और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा, ‘अपराधी की कोई जाति नहीं होती। ऐसे लोगों को बिहार छोड़ना पड़ेगा।’ पटना में आज सुबह STF से मुठभेड़ में सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी है। नई सरकार में ये 10वां एकनाउंटर है। बढ़ते क्राइम को लेकर RJD विधायकों ने पोर्टिको में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक नारे लगाते रहे भ्रष्टाचारियों की सरकार नहीं चलेगी…अपराधियों की सरकार नहीं चलेगी। प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुंचे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *