आज नो पेपर डे, पढ़िए नालंदा की 5 बड़ी खबरें:डीएम ने फहराया तिरंगा, शहर की बदली रही ट्रैफिक व्यवस्था; हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक

आज नो पेपर डे, पढ़िए नालंदा की 5 बड़ी खबरें:डीएम ने फहराया तिरंगा, शहर की बदली रही ट्रैफिक व्यवस्था; हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा युवक

नालंदा में 26 जनवरी को कई कार्यक्रम हुए। कुछ घटनाएं हुईं। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बदलनी पड़ी। कुछ रूट को वन-वे किया गया था एक युवक 132 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया है। बिजली पर वो करीब ढाई घंटे तक चढ़ा रहा। सरस्वती पूजा विसर्जन के बाद गोलीबारी भी हो गई। मारपीट में सिर फोड़े गए। आज 27 जनवरी है। नालंदा में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की नालंदा की 5 बड़ी खबरें… 1 – नालंदा में जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा: 4 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र, 13 विभागों की झांकियां नालंदा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह बिहारशरीफ स्थित सोगरा हाई स्कूल के मैदान में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी (डीएम) कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिलेवासियों को संबोधित करते हुए डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि के क्षेत्र में जिले की प्रगति का विस्तृत ब्योरा पेश किया। पढ़ें पूरी खबर… 2 – नालंदा में हाई टेंशन पोल पर चढ़ा युवक:कड़ी मशक्कत से ढाई घंटे बाद नीचे उतरा, बोला- ठंड लग रहा था, इस वजह से ऊपर चढ़ गया नालंदा में एक युवक 132 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास की है। युवक उच्च दबाव वाली बिजली लाइन पर करीब ढाई घंटे कर बैठा रहा। वह कुछ बोल नहीं रहा था, सिर्फ हाथों से इशारे कर रहा था। स्थानीय लोग और पुलिस टीम को उसे नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक की पहचान कटिहार जिला के परसोई गांव निवासी जितेंद्र के दौर पर हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे ठंड लग रही थी, इसलिए बिजली के पोल पर चढ़ गया था। घर का पता भूल गया हूं, इसलिए पिछले एक महीने से नालंदा में रह रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर… 3 – बोर्ड परीक्षा की तैयारी के जिला प्रशासन की पहल:अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों के सवाल का देगी जवाब बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए एक अभूतपूर्व पहल की है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में चलाई जा रही इस योजना के तहत ‘नालंदा स्मार्ट लाइव क्लासेज’ और मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया है, जो छात्रों के लिए अंतिम समय में काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। जिले के सभी 283 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस कार्यक्रम को लागू किया गया है। 24 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक यूट्यूब लिंक के माध्यम से क्रैश कोर्स चलाया गया, जिसमें कक्षा 10वीं की 162 कक्षाएं और कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं कला संकाय की 212 कक्षाएं संचालित हुईं। पढ़ें पूरी खबर… 4 – मूर्ति विसर्जन में फायरिंग, राइफल से सिर फोड़ा:डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर गुंडागर्दी, 2 गांवों के युवकों के बीच मारपीट नालंदा में रविवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हंगामा हो गया। विसर्जन जुलूस में अपनी मर्जी का गाना बजाने को लेकर दूसरे गांव (लोहरा) के युवकों ने बवाल किया। करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग का आरोप है। बदमाशों ने राइफल के बट से 3 लोगों को मारकर घायल कर दिया। एक सीएनजी ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा कि पतासिया गांव के लोग पतासिया पोखर से मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे। तभी गांव के पुलिस के पास लोहरा गांव के 20 युवकों ने उन्हें रोका। आरोप है कि लोहरा निवासी परशुराम पासवान और कुबेर पासवान अपने साथियों के साथ जुलूस में अपना पसंदीदा गाना बजवाना चाह रहे थे, विरोध करने पर गोलीबारी कर दी। घटना हरनौत थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 5 – नालंदा में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक-व्यवस्था में बदलाव रहा:शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री, वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा; पार्किंग और ड्राप गेट बनाए गए नालंदा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रही। विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है। जिला प्रशासन ने शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। सुबह से मध्य रात्रि तक ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। दोपहर बाद सुभाष पार्क (हॉस्पिटल रोड) और बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत पर आमजन की भीड़ को देखते हुए दोपहर 12 बजे से मध्य रात्रि तक हॉस्पिटल चौराहा से मामू भगिना और मामू भगिना से हॉस्पिटल चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहा। इन स्थानों पर जाने वाले नागरिकों को पैदल ही आना-जाना पड़ा। वाहन पार्किंग के लिए श्रम कल्याण मैदान में विशेष व्यवस्था की गई। पढ़ें पूरी खबर… नालंदा में 26 जनवरी को कई कार्यक्रम हुए। कुछ घटनाएं हुईं। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बदलनी पड़ी। कुछ रूट को वन-वे किया गया था एक युवक 132 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया है। बिजली पर वो करीब ढाई घंटे तक चढ़ा रहा। सरस्वती पूजा विसर्जन के बाद गोलीबारी भी हो गई। मारपीट में सिर फोड़े गए। आज 27 जनवरी है। नालंदा में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की नालंदा की 5 बड़ी खबरें… 1 – नालंदा में जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा: 4 खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र, 13 विभागों की झांकियां नालंदा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह बिहारशरीफ स्थित सोगरा हाई स्कूल के मैदान में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी (डीएम) कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिलेवासियों को संबोधित करते हुए डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि के क्षेत्र में जिले की प्रगति का विस्तृत ब्योरा पेश किया। पढ़ें पूरी खबर… 2 – नालंदा में हाई टेंशन पोल पर चढ़ा युवक:कड़ी मशक्कत से ढाई घंटे बाद नीचे उतरा, बोला- ठंड लग रहा था, इस वजह से ऊपर चढ़ गया नालंदा में एक युवक 132 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास की है। युवक उच्च दबाव वाली बिजली लाइन पर करीब ढाई घंटे कर बैठा रहा। वह कुछ बोल नहीं रहा था, सिर्फ हाथों से इशारे कर रहा था। स्थानीय लोग और पुलिस टीम को उसे नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक की पहचान कटिहार जिला के परसोई गांव निवासी जितेंद्र के दौर पर हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे ठंड लग रही थी, इसलिए बिजली के पोल पर चढ़ गया था। घर का पता भूल गया हूं, इसलिए पिछले एक महीने से नालंदा में रह रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर… 3 – बोर्ड परीक्षा की तैयारी के जिला प्रशासन की पहल:अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों के सवाल का देगी जवाब बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए एक अभूतपूर्व पहल की है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में चलाई जा रही इस योजना के तहत ‘नालंदा स्मार्ट लाइव क्लासेज’ और मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया है, जो छात्रों के लिए अंतिम समय में काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। जिले के सभी 283 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस कार्यक्रम को लागू किया गया है। 24 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक यूट्यूब लिंक के माध्यम से क्रैश कोर्स चलाया गया, जिसमें कक्षा 10वीं की 162 कक्षाएं और कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं कला संकाय की 212 कक्षाएं संचालित हुईं। पढ़ें पूरी खबर… 4 – मूर्ति विसर्जन में फायरिंग, राइफल से सिर फोड़ा:डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर गुंडागर्दी, 2 गांवों के युवकों के बीच मारपीट नालंदा में रविवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हंगामा हो गया। विसर्जन जुलूस में अपनी मर्जी का गाना बजाने को लेकर दूसरे गांव (लोहरा) के युवकों ने बवाल किया। करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग का आरोप है। बदमाशों ने राइफल के बट से 3 लोगों को मारकर घायल कर दिया। एक सीएनजी ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा कि पतासिया गांव के लोग पतासिया पोखर से मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे। तभी गांव के पुलिस के पास लोहरा गांव के 20 युवकों ने उन्हें रोका। आरोप है कि लोहरा निवासी परशुराम पासवान और कुबेर पासवान अपने साथियों के साथ जुलूस में अपना पसंदीदा गाना बजवाना चाह रहे थे, विरोध करने पर गोलीबारी कर दी। घटना हरनौत थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 5 – नालंदा में गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक-व्यवस्था में बदलाव रहा:शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री, वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा; पार्किंग और ड्राप गेट बनाए गए नालंदा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रही। विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है। जिला प्रशासन ने शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। सुबह से मध्य रात्रि तक ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। दोपहर बाद सुभाष पार्क (हॉस्पिटल रोड) और बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत पर आमजन की भीड़ को देखते हुए दोपहर 12 बजे से मध्य रात्रि तक हॉस्पिटल चौराहा से मामू भगिना और मामू भगिना से हॉस्पिटल चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहा। इन स्थानों पर जाने वाले नागरिकों को पैदल ही आना-जाना पड़ा। वाहन पार्किंग के लिए श्रम कल्याण मैदान में विशेष व्यवस्था की गई। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *