मुजफ्फरपुर में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर डिप्टी CM विजय सिन्हा ने तिरंगा फहराया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी झंडोत्तोलन किया। सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की इलाके में पिता-बेटी की मौत हो गई। उन्हें ट्रक ने कुचल दिया। दोनों घर का सामान लाने बाइक से निकले थे। इसके अलावा सरैया में भी सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने जीजा-साले को रौंद दिया। आज 27 जनवरी है। मुजफ्फरपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की मुजफ्फरपुर की 5 बड़ी खबरें… 1 – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई: मुजफ्फरपुर में फहराया तिरंगा, बोले- संविधान नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है मुजफ्फरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों और जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है। संविधान नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है और कानून के समक्ष सभी व्यक्तियों की समानता व सम्मान सुनिश्चित करता है। पढ़ें पूरी खबर… 2 – ‘देश हिंदू राष्ट्र ही है, घोषित करने की जरूरत नहीं’:मुजफ्फरपुर में भागवत बोले- हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने से किसने रोका है गणतंत्र दिवस के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुजफ्फरपुर में संघ के प्रांत कार्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, सरहद पर शहीद होने वाला हर वीर भारतवासी होता है, लेकिन देश के अंदर होने वाली हिंसा और टकराव पर भी समाज को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। संविधान नागरिकों को केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान हमारे आचरण की दिशा तय करता है और नियम-कानून का पालन हर नागरिक का दायित्व है। समाज में कुछ नियम लिखित नहीं होते, बल्कि परंपराओं के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी चलते आते हैं। ये नियम अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक मर्यादाओं का बोध कराते हैं। इससे पहले रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे भागवत ने एक रिसोर्ट में आयोजित ‘सामाजिक सद्भाव विचार गोष्ठी सह संवाद कार्यक्रम’ को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर… 3 – मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:बाइक से छपरा जा रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; फरार ड्राइवर की तलाश जारी मुजफ्फरपुर के सरैया में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना रेवा घाट के पास गिरी चौक की है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। मृतक रिश्ते में जीजा साला थे। मृतकों की पहचान सरैया के रेवा गांव के रहने वाले विश्वजीत सिंह अपने ससुराल छपरा जिले के परशुरामपुर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ उनका साला आदित्य भी था। दोनों बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही रेवा घाट के पास गिरी चौक पर पहुंची, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, विश्वजीत और उनका साला आदित्य सड़क पर गिर गए। पढें पूरी खबर… 4 – मुजफ्फरपुर में ट्रक ने पिता-बेटी को कुचला, मौत:घर का सामान लाने बाइक से निकले थे दोनों, हादसे के बाद ड्राइवर फरार मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा हो गया है, जिसमें पिता-बेटी की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र निवासी श्रीकांत राय (48) और उनकी बेटी आस्था कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि आस्था पिता के साथ घर का सामान लाने निकली थी। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। कच्ची-पक्की चौक के पास पहुंचते ही ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। पिता-बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… 5 – मुजफ्फरपुर में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:1100 फीट का तिरंगा लेकर शहर में घूमे, ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर झांकी भी निकाली मुजफ्फरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। ‘मुजफ्फरपुर परिवार’ के तत्वावधान में युवाओं ने सोमवार को शहर में 1100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और गौरव की भावना को जागृत करना था। देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ तिरंगा यात्रा अखाड़ाघाट सिकंदरपुर रोड से प्रारंभ हुई। सैकड़ों युवाओं ने विशाल ध्वज थामे हुए सरैयागंज टावर, ऐतिहासिक बाबा गरीबस्थान मंदिर, हरिशभा चौक और कल्याणी से होते हुए मार्च किया। यात्रा का समापन वापस अखाड़ाघाट रोड पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर… मुजफ्फरपुर में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर डिप्टी CM विजय सिन्हा ने तिरंगा फहराया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी झंडोत्तोलन किया। सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की इलाके में पिता-बेटी की मौत हो गई। उन्हें ट्रक ने कुचल दिया। दोनों घर का सामान लाने बाइक से निकले थे। इसके अलावा सरैया में भी सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने जीजा-साले को रौंद दिया। आज 27 जनवरी है। मुजफ्फरपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की मुजफ्फरपुर की 5 बड़ी खबरें… 1 – डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई: मुजफ्फरपुर में फहराया तिरंगा, बोले- संविधान नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है मुजफ्फरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों और जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है। संविधान नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करता है और कानून के समक्ष सभी व्यक्तियों की समानता व सम्मान सुनिश्चित करता है। पढ़ें पूरी खबर… 2 – ‘देश हिंदू राष्ट्र ही है, घोषित करने की जरूरत नहीं’:मुजफ्फरपुर में भागवत बोले- हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने से किसने रोका है गणतंत्र दिवस के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुजफ्फरपुर में संघ के प्रांत कार्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, सरहद पर शहीद होने वाला हर वीर भारतवासी होता है, लेकिन देश के अंदर होने वाली हिंसा और टकराव पर भी समाज को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। संविधान नागरिकों को केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान हमारे आचरण की दिशा तय करता है और नियम-कानून का पालन हर नागरिक का दायित्व है। समाज में कुछ नियम लिखित नहीं होते, बल्कि परंपराओं के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी चलते आते हैं। ये नियम अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक मर्यादाओं का बोध कराते हैं। इससे पहले रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे भागवत ने एक रिसोर्ट में आयोजित ‘सामाजिक सद्भाव विचार गोष्ठी सह संवाद कार्यक्रम’ को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर… 3 – मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:बाइक से छपरा जा रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर; फरार ड्राइवर की तलाश जारी मुजफ्फरपुर के सरैया में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना रेवा घाट के पास गिरी चौक की है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। मृतक रिश्ते में जीजा साला थे। मृतकों की पहचान सरैया के रेवा गांव के रहने वाले विश्वजीत सिंह अपने ससुराल छपरा जिले के परशुरामपुर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ उनका साला आदित्य भी था। दोनों बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही रेवा घाट के पास गिरी चौक पर पहुंची, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, विश्वजीत और उनका साला आदित्य सड़क पर गिर गए। पढें पूरी खबर… 4 – मुजफ्फरपुर में ट्रक ने पिता-बेटी को कुचला, मौत:घर का सामान लाने बाइक से निकले थे दोनों, हादसे के बाद ड्राइवर फरार मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा हो गया है, जिसमें पिता-बेटी की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र निवासी श्रीकांत राय (48) और उनकी बेटी आस्था कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि आस्था पिता के साथ घर का सामान लाने निकली थी। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। कच्ची-पक्की चौक के पास पहुंचते ही ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। पिता-बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… 5 – मुजफ्फरपुर में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:1100 फीट का तिरंगा लेकर शहर में घूमे, ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर झांकी भी निकाली मुजफ्फरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। ‘मुजफ्फरपुर परिवार’ के तत्वावधान में युवाओं ने सोमवार को शहर में 1100 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और गौरव की भावना को जागृत करना था। देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ तिरंगा यात्रा अखाड़ाघाट सिकंदरपुर रोड से प्रारंभ हुई। सैकड़ों युवाओं ने विशाल ध्वज थामे हुए सरैयागंज टावर, ऐतिहासिक बाबा गरीबस्थान मंदिर, हरिशभा चौक और कल्याणी से होते हुए मार्च किया। यात्रा का समापन वापस अखाड़ाघाट रोड पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर…


