भागलपुर में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। शहर की सड़कों पर देश भक्ति दिखी। बच्चे हाथों में तिरंगा थामे निकल पड़े। तेज रफ्तार हाईवा से हादसा हुआ। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। भागलपुर के डिमाहा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हुआ। एक परिवार पर जानलेवा हमला भी हुआ। आज 27 जनवरी है। भागलपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की भागलपुर की 5 बड़ी खबरें… 1 – भागलपुर में गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह: प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा; बोले- स्मार्ट सिटी विकास की राह पर अग्रसर है भागलपुर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। निर्धारित समय पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के साथ मैदान में परेड का निरीक्षण किया। परेड में बिहार बटालियन के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस बल, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित और आकर्षक प्रस्तुति दी। पढ़ें पूरी खबर… 2 – भागलपुर में गणतंत्र दिवस पर स्केटिंग करते दिखे बच्चे:हाथ में तिरंगा थामे सैकड़ों बच्चों ने लगाई रेस, लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत भागलपुर में गणतंत्र दिवस का उत्साह कुछ खास अंदाज में देखने को मिला। शहर की सड़कों पर देश भक्ति की अलग ही तस्वीर उभरकर सामने आई, जब नन्हें-नन्हें बच्चे हाथों में तिरंगा थामे और पैरों में स्केट्स लगाकर निकल पड़े। जैसे ही बच्चों ने स्केटिंग करते हुए सड़क पर रफ्तार पकड़ी, मानो देश भक्ति खुद चलती-फिरती नजर आने लगी। सुबह से ही पूरे शहर में गणतंत्र दिवस को लेकर उल्लास का माहौल था, लेकिन बच्चों की यह अनोखी पहल हर किसी का ध्यान खींच ले गई। तिरंगे के रंगों में सजे बच्चे पूरे जोश और उत्साह के साथ स्केटिंग करते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरे। उनकी इस प्रस्तुति ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर, जय हिंद और भारत माता की जय के नारों के साथ बच्चों की हौसला अफजाई की। पढ़ें पूरी खबर… 3 – भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा: एक बच्चे की मौत, दो भाई-बहन घायल; पिता के साथ तीनों स्कूल जा रहे थे, 4 घंटे तक सड़क जाम भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में 9 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मृतक बच्चे के पिता और एक भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चार घंटे तक भागलपुर–सनहौला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी कर 4 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ शांत होने को तैयार नहीं थी। मामला, सन्हौला थाना क्षेत्र के कमालपुर हटिया के पास की है। पढ़ें पूरी खबर… 4 – भागलपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला:मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, मायागंज में एडमिट; नशा करने से मना करने पर पीटा भागलपुर जिले के किशनपुर हरिजन टोला में रविवार देर रात मारपीट हुई है। नशा करने के रोकने पर एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पवन पासवान (42), भीम पासवान (70), अवधेश पासवान (32) और प्रकाश पासवान (65) के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल पवन, भीम और अवधेश को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश पासवान को मामूली चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5 – भागलपुर के डिमाहा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन:गांव के लोगों को मिलेंगी सरकारी सेवाएं, प्रखंड के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे भागलपुर के डिमाहा पंचायत में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बुलो मंडल उर्फ शैलेश कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार, अंचल अधिकारी रोशन कुमार और पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक बुलो मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि इस भवन के बनने से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर ही कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। पढ़ें पूरी खबर… भागलपुर में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। शहर की सड़कों पर देश भक्ति दिखी। बच्चे हाथों में तिरंगा थामे निकल पड़े। तेज रफ्तार हाईवा से हादसा हुआ। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। भागलपुर के डिमाहा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हुआ। एक परिवार पर जानलेवा हमला भी हुआ। आज 27 जनवरी है। भागलपुर में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की भागलपुर की 5 बड़ी खबरें… 1 – भागलपुर में गणतंत्र दिवस पर जिलास्तरीय समारोह: प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा; बोले- स्मार्ट सिटी विकास की राह पर अग्रसर है भागलपुर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। निर्धारित समय पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के साथ मैदान में परेड का निरीक्षण किया। परेड में बिहार बटालियन के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस बल, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित और आकर्षक प्रस्तुति दी। पढ़ें पूरी खबर… 2 – भागलपुर में गणतंत्र दिवस पर स्केटिंग करते दिखे बच्चे:हाथ में तिरंगा थामे सैकड़ों बच्चों ने लगाई रेस, लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत भागलपुर में गणतंत्र दिवस का उत्साह कुछ खास अंदाज में देखने को मिला। शहर की सड़कों पर देश भक्ति की अलग ही तस्वीर उभरकर सामने आई, जब नन्हें-नन्हें बच्चे हाथों में तिरंगा थामे और पैरों में स्केट्स लगाकर निकल पड़े। जैसे ही बच्चों ने स्केटिंग करते हुए सड़क पर रफ्तार पकड़ी, मानो देश भक्ति खुद चलती-फिरती नजर आने लगी। सुबह से ही पूरे शहर में गणतंत्र दिवस को लेकर उल्लास का माहौल था, लेकिन बच्चों की यह अनोखी पहल हर किसी का ध्यान खींच ले गई। तिरंगे के रंगों में सजे बच्चे पूरे जोश और उत्साह के साथ स्केटिंग करते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरे। उनकी इस प्रस्तुति ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर, जय हिंद और भारत माता की जय के नारों के साथ बच्चों की हौसला अफजाई की। पढ़ें पूरी खबर… 3 – भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा: एक बच्चे की मौत, दो भाई-बहन घायल; पिता के साथ तीनों स्कूल जा रहे थे, 4 घंटे तक सड़क जाम भागलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में 9 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मृतक बच्चे के पिता और एक भाई-बहन घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चार घंटे तक भागलपुर–सनहौला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी कर 4 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ शांत होने को तैयार नहीं थी। मामला, सन्हौला थाना क्षेत्र के कमालपुर हटिया के पास की है। पढ़ें पूरी खबर… 4 – भागलपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला:मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, मायागंज में एडमिट; नशा करने से मना करने पर पीटा भागलपुर जिले के किशनपुर हरिजन टोला में रविवार देर रात मारपीट हुई है। नशा करने के रोकने पर एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पवन पासवान (42), भीम पासवान (70), अवधेश पासवान (32) और प्रकाश पासवान (65) के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल पवन, भीम और अवधेश को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश पासवान को मामूली चोटें आई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5 – भागलपुर के डिमाहा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन:गांव के लोगों को मिलेंगी सरकारी सेवाएं, प्रखंड के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे भागलपुर के डिमाहा पंचायत में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बुलो मंडल उर्फ शैलेश कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार, अंचल अधिकारी रोशन कुमार और पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक बुलो मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि इस भवन के बनने से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर ही कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। पढ़ें पूरी खबर…


