आज 4 फरवरी है। अयोध्या में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है-
‘भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली नहीं जानते’:अयोध्या SDM को धमकाने वाले बाबा गोरखनाथ की सफाई- आंदोलन नहीं करूंगा ‘SDM साहब, आप हमें हल्के में लेकर बैठे हैं। हमारी कुंडली ठीक से नहीं जानते हैं। अगर गोरखनाथ बाबा नाराज हो गए तो कोई सरकारी विधायक आपको नहीं बचा पाएगा। हम आपको बहुत साफ शब्दों में बता रहे हैं। वहीं आकर सबकी भद्रा उतार देंगे।’ फोन पर ये बातें गोरखनाथ बाबा ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक के रूप में SDM सुधीर कुमार से शनिवार को कही थीं। इसका ऑडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया। अब गोरखनाथ बाबा ने इस पर सफाई दी है। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में होली की धूम:श्रीरामवल्लभाकुंज, रामलला सदन, भक्तमाल में संतों ने गुलाल लगाया, पुष्पवर्षा के साथ नृत्य किया
अयोध्या में होली की धूम हैं। यहां के 10 हजार मंदिरों में संत भगवान के साथ और श्रद्धालु संतों के साथ होली खेलने में मगन हैं। श्रीरामवल्लभाकुंज के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीसीताराम के विग्रह को अर्चक ने गालों पर गुलाल लगाया। इत्र लगाया और पुष्प वर्षा की। इसके बाद पुजारी ने प्रसाद का इत्र जैसे ही भक्तों पर उड़ाया भक्त होली में मगन हो उठे। पीठ के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास के संयोजन में संतों और वैदिकों ने होली के पदों पर नृत्य किया। मुख्य पुजारी रहे संत रामामिषेक दास ने भी गुलाल उड़ाया। पुजारी हरिशचंद्र दास, विदुआ बाबा, अनूप दास, अरविंद दास और अवधेश तिवारी ने गुलाल उड़ाया। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या में होली पर बाजार रंग और अबीर से गुलजार:बच्चे सबसे अधिक पसंद कर रहे कार्टून वाली पिचकारी, गुलाबी-गेरुआ गुलाल की बढ़ी मांग अयोध्या जिले में होली का उत्साह चरम पर है। ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ जैसे गीतों की गूंज के साथ बाजारों से लेकर घरों तक रंगों की रौनक दिखाई दे रही है। मंगलवार सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कपड़ों, क्रॉकरी और नमकीन की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखी गई, जबकि घरों में गुझिया और अन्य पकवान बनने शुरू हो गए हैं। जिले के रुदौली, सोहावल, पटरंगा, कुमारगंज, अमानीगंज, मिल्कीपुर, कुचेरा, बारुन बाजार, इनायत नगर, खजुराहट, बीकापुर, चौरे बाजार और नंसा बाजार सहित प्रमुख बाजारों में रंग, पिचकारी और खानपान की वस्तुओं की जमकर बिक्री हुई। पढ़ें पूरी खबर
होली पर अस्पताल अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारी:चिकित्सक-कर्मचारी तैनात, आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त बेड रिजर्व
अयोध्या जिले में होली पर्व के मद्देनजर अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक विशेष तैयारियां की गई हैं। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं और चिकित्सा कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 से 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसका उद्देश्य किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने पर त्वरित उपचार उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर सभी आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या में होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी:अवैध शराब रोकने के लिए आबकारी विभाग ने गठित कीं 5 टीमें अयोध्या में होली पर्व के मद्देनजर अयोध्या जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत 4 मार्च को जिले की सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह विशेष कार्रवाई 6 मार्च तक लगातार जारी रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर


