आज नो पेपर डे, पढ़िए औरंगाबाद की 5 बड़ी खबरें:जिला प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, गोबरदाहा पहाड़ी के पास से 44 जिंदा कारतूस-एक आईईडी बरामद

आज नो पेपर डे, पढ़िए औरंगाबाद की 5 बड़ी खबरें:जिला प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, गोबरदाहा पहाड़ी के पास से 44 जिंदा कारतूस-एक आईईडी बरामद

औरंगाबाद में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया गया। देव महोत्सव में दूसरे दिन यानी सोमवार को भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी पहुंची। जिले का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज 27 जनवरी है। औरंगाबाद में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की औरंगाबाद की 4 बड़ी खबरें… 1 – औरंगाबाद में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा: संतोष सुमन बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा पर सरकार का फोकस; भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गई औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देश भक्ति के माहौल में मनाया गया। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और देश भक्ति गीतों के बीच जिलेवासियों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा को प्रकट किया। जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। पढ़ें पूरी खबर… 2 – औरंगाबाद का 54वां जिला स्थापना दिवस भव्य रूप से संपन्न:मंत्री संतोष सुमन बोले- पर्यटन, सड़क से स्वास्थ्य सेवा में हो रहा विस्तार औरंगाबाद के कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में सोमवार को जिला का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित समारोह का उद्घाटन प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने प्रभारी मंत्री को पौधा एवं अंगवस्त्र (शाल) भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी विधायकों एवं विशिष्ट अतिथियों को भी पौधा एवं शाल देकर सम्मान प्रदान किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3 – औरंगाबाद पुलिस, सीआरपीएफ की नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन:गोबरदाहा पहाड़ी के पास से 44 जिंदा कारतूस, एक आईईडी, 9 वोल्ट की बैटरी बरामद औरंगाबाद में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से औरंगाबाद पुलिस एवं सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मदनपुर थाना पुलिस पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर मदनपुर थाना पुलिस तथा सीआरपीएफ जवानों की ओर से मदनपुर थानाक्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गोबरदाहा पहाड़ी के समीप चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4 – ‘पहली बार आई हूं, भगवान सूर्य की महिमा अपरंपार है’:’देव महोत्सव’ में औरंगाबाद पहुंचीं कल्पना पटवारी, छठ के गीतों से लोगों को झुमाया औरंगाबाद के देव महोत्सव में दूसरे दिन यानी सोमवार को भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी पहुंची। कल्पना ने देव स्थित रानी तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कल्पना पटवारी ने जैसे ही मंच संभाला, वैसे ही माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। उन्होंने सूर्य मंत्र से गायन शुरू की। इसके बाद उन्होंने कई छठ गीत सुनाए। कल्पना पटवारी ने पारंपरिक छठ गीत ‘मारवो रे सुगवा धनुष से’, ‘सुगा गिरे मुरुछाए और ऊगा हे सुरुजदेव भइले अरग के बेरवा’ गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद ‘पहिले-पहिल बानी कइले छठी मईया व्रत तोहार’ समेत अन्य छठ गीत और लोकगीतों के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। उनकी ऊर्जावान आवाज और मंचीय प्रस्तुति ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। पढ़ें पूरी खबर… औरंगाबाद में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया गया। देव महोत्सव में दूसरे दिन यानी सोमवार को भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी पहुंची। जिले का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज 27 जनवरी है। औरंगाबाद में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की औरंगाबाद की 4 बड़ी खबरें… 1 – औरंगाबाद में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा: संतोष सुमन बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा पर सरकार का फोकस; भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गई औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देश भक्ति के माहौल में मनाया गया। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और देश भक्ति गीतों के बीच जिलेवासियों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा को प्रकट किया। जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। पढ़ें पूरी खबर… 2 – औरंगाबाद का 54वां जिला स्थापना दिवस भव्य रूप से संपन्न:मंत्री संतोष सुमन बोले- पर्यटन, सड़क से स्वास्थ्य सेवा में हो रहा विस्तार औरंगाबाद के कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में सोमवार को जिला का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित समारोह का उद्घाटन प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने प्रभारी मंत्री को पौधा एवं अंगवस्त्र (शाल) भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी विधायकों एवं विशिष्ट अतिथियों को भी पौधा एवं शाल देकर सम्मान प्रदान किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3 – औरंगाबाद पुलिस, सीआरपीएफ की नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन:गोबरदाहा पहाड़ी के पास से 44 जिंदा कारतूस, एक आईईडी, 9 वोल्ट की बैटरी बरामद औरंगाबाद में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से औरंगाबाद पुलिस एवं सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मदनपुर थाना पुलिस पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर मदनपुर थाना पुलिस तथा सीआरपीएफ जवानों की ओर से मदनपुर थानाक्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गोबरदाहा पहाड़ी के समीप चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4 – ‘पहली बार आई हूं, भगवान सूर्य की महिमा अपरंपार है’:’देव महोत्सव’ में औरंगाबाद पहुंचीं कल्पना पटवारी, छठ के गीतों से लोगों को झुमाया औरंगाबाद के देव महोत्सव में दूसरे दिन यानी सोमवार को भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी पहुंची। कल्पना ने देव स्थित रानी तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कल्पना पटवारी ने जैसे ही मंच संभाला, वैसे ही माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया। उन्होंने सूर्य मंत्र से गायन शुरू की। इसके बाद उन्होंने कई छठ गीत सुनाए। कल्पना पटवारी ने पारंपरिक छठ गीत ‘मारवो रे सुगवा धनुष से’, ‘सुगा गिरे मुरुछाए और ऊगा हे सुरुजदेव भइले अरग के बेरवा’ गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद ‘पहिले-पहिल बानी कइले छठी मईया व्रत तोहार’ समेत अन्य छठ गीत और लोकगीतों के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। उनकी ऊर्जावान आवाज और मंचीय प्रस्तुति ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। पढ़ें पूरी खबर…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *