आज नो पेपर डे, पढ़िए गोपालगंज की 4 बड़ी खबरें:किशोरी से गैंगरेप, डेढ़ साल की बच्ची से रेप; 2 बाइकों की भिड़ंत में एक घायल

आज नो पेपर डे, पढ़िए गोपालगंज की 4 बड़ी खबरें:किशोरी से गैंगरेप, डेढ़ साल की बच्ची से रेप; 2 बाइकों की भिड़ंत में एक घायल

गोपालगंज में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी हैं। गोपालगंज में जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में दो बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी निहाल टोला गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 70 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आज 27 जनवरी है। गोपालगंज में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की गोपालगंज की 4 बड़ी खबरें… 1.गोपालगंज में किशोरी से 2 युवकों ने किया गैंगरेप:विरोध पर मारपीट की, आंख पर गंभीर चोट, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी गोपालगंज में जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में दो बदमाशों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। वही विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी के साथ मारपीट की जिससे उसके आंख में गंभीर चोट लग गई। वही इस वारदात के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच दो युवक वहां पहुंचे और उसे घर के सामने स्थित एक मकान में ले जाकर उसे बंद कर दिए। पढ़ें पूरी खबर 2. बिजनौर के युवक ने डेढ़ वर्षीय मासूम से किया रेप:बिजली कटने पर घर में घुसा फिर उठा ले गया, मां के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची के घर में घुस गया और मासूम को उठाकर अपने किराए के मकान में ले गया। पढ़ें पूरी खबर 3. गोपालगंज में बेकाबू बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मारी:गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, इलाज मॉडल अस्पताल में जारी गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी निहाल टोला गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 70 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान कोईनी निहाल टोला गांव निवासी बहादुर महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बहादुर महतो अपने घर से साइकिल पर सवार होकर खेत में बांस काटने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह मौके पर ही गिरकर घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर 4. गोपालगंज में 2 बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल:काम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते कहीं जा रहे थे, हालत नाजुक गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अस्पताल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी उमेश साह के बेटे सन्नी कुमार (20) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सन्नी कुमार मौके पर ही गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। पढ़ें पूरी खबर गोपालगंज में 26 जनवरी को कई हैपनिंग हुई। घटनाएं भी घटी हैं। गोपालगंज में जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में दो बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी निहाल टोला गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 70 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी। कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आज 27 जनवरी है। गोपालगंज में आज अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 4 खबरों को लेकर आया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 26 जनवरी की गोपालगंज की 4 बड़ी खबरें… 1.गोपालगंज में किशोरी से 2 युवकों ने किया गैंगरेप:विरोध पर मारपीट की, आंख पर गंभीर चोट, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी गोपालगंज में जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में दो बदमाशों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। वही विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी के साथ मारपीट की जिससे उसके आंख में गंभीर चोट लग गई। वही इस वारदात के बाद पीड़िता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच दो युवक वहां पहुंचे और उसे घर के सामने स्थित एक मकान में ले जाकर उसे बंद कर दिए। पढ़ें पूरी खबर 2. बिजनौर के युवक ने डेढ़ वर्षीय मासूम से किया रेप:बिजली कटने पर घर में घुसा फिर उठा ले गया, मां के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची के घर में घुस गया और मासूम को उठाकर अपने किराए के मकान में ले गया। पढ़ें पूरी खबर 3. गोपालगंज में बेकाबू बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मारी:गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, इलाज मॉडल अस्पताल में जारी गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी निहाल टोला गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 70 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान कोईनी निहाल टोला गांव निवासी बहादुर महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बहादुर महतो अपने घर से साइकिल पर सवार होकर खेत में बांस काटने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह मौके पर ही गिरकर घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर 4. गोपालगंज में 2 बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल:काम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते कहीं जा रहे थे, हालत नाजुक गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अस्पताल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी उमेश साह के बेटे सन्नी कुमार (20) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सन्नी कुमार मौके पर ही गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। पढ़ें पूरी खबर  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *