उज्जैन में आज एक शाम भगवान महावीर के नाम:1008 दीपों से आरती, बच्चों को मिलेगा ‘बाल महावीर’ सम्मान, 31 को चल समारोह और वात्सल्य भोज

उज्जैन में आज एक शाम भगवान महावीर के नाम:1008 दीपों से आरती, बच्चों को मिलेगा ‘बाल महावीर’ सम्मान, 31 को चल समारोह और वात्सल्य भोज

महावीर जयंती के अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो गई है। पूर्व संध्या पर सोमवार को ‘एक शाम भगवान महावीर के नाम’ शीर्षक से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान महावीर स्वामी की 1008 दीपकों से विशेष आरती की जाएगी। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए पालना झुलाने का आयोजन होगा, जिसमें उन्हें ‘बाल महावीर’ के रूप में सम्मानित कर विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। भक्ति माहौल के बीच धार्मिक भजनों के साथ तंबोला का भी विशेष आयोजन रखा गया है, जिसमें नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह आयोजन श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट एवं परिवार द्वारा किया जा रहा है। 31 मार्च को निकलेगा भव्य चल समारोह समाज के सचिव एवं मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि 31 मार्च को सुबह 8 बजे भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसके बाद दोपहर में जयसिंहपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में वात्सल्य भोज आयोजित होगा। शाम को तपोभूमि पर विशेष आयोजन शाम के समय तपोभूमि परिसर में भी धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। यहां चल समारोह, वात्सल्य भोज, पालना झुलाने का कार्यक्रम और महाआरती आयोजित की जाएगी। आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के सान्निध्य में शाम 5 बजे भव्य चल समारोह निकलेगा, जो राघव पिपलिया चौराहे से होकर वापस तपोभूमि पहुंचेगा। इसके बाद शाम 7 बजे भगवान महावीर स्वामी को आकर्षक पालने में विराजमान कर झुलाया जाएगा और मुख्य प्रतिमा के समक्ष भव्य आरती की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *