Muhana Mandi : थोक मंडी मे आज टमाटर-मिर्ची बिके सस्ते, नींबू, ​भिंडी व ​टिंडा बिका महंगा

Muhana Mandi : थोक मंडी मे आज टमाटर-मिर्ची बिके सस्ते, नींबू, ​भिंडी व ​टिंडा बिका महंगा

– मुहाना मंडी थोक आलू-प्याज मंडी में आज दाम रहे यथावत

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हाइब्रिड टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई। आज हाइब्रिड टमाटर 8 से 10 रुपए के बीच बिका। देसी टमाटर पहले ही सस्ता बिक रहा है। आज देसी टमाटर के दाम 6 से 8 रुपए प्रति किलो रहे। दूसरी हरी मिर्ची के दामों में भी ​गिरावट देखी गई। आज हरी मिर्ची के दाम 8 से 12 रुपए के बीच रहे। वहीं बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 20 से 24 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में केवल नींबू के दाम सबसे ऊपर रहे। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 110 से 120 रुपए प्रति किलो रहे। ​भिंडी के दाम आज यथावत रहे। आज ​भिंडी के दाम 30 से 50 रुपए के बीच रहे। वहीं टिंडा भी महंगा बिक रहा है। आज टिंडे के दाम 30 से 50 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम आज यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज और लहसुन के दाम यथावत रहे। आज थोक मंडी में आलू 5 से 9 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम आज 8 से 15 रुपए के बीच रहे। लहसुन आज भी 25 से 100 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 8 से 10 रुपए

टमाटर देसी 6 से 8 रुपए

मटर 55 से 60 रुपए

मिर्ची 8 से 12 रुपए

बारीक मिर्च 20 से 24 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 5 से 8 रुपए

करेला 22 से 25 रुपए

शिमला मिर्च 10 से 13 रुपए

नींबू 110 से 120 रुपए

लोकी 5 से 8 रुपए

भिंडी 30 से 50 रुपए

अदरक 50 से 52 रुपए

ग्वार फली 30 से 50 रुपए

बैंगन 10 से 15 रुपए

कद्दू 3 से 4 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 7 से 15 रुपए

टिंडा 30 से 50 रुपए

कैरी 25 से 30 रुपए

तुरई 15 से 25 रुपए

– इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

———————————

आलू-प्याज के दाम स्थिर

आलू 5 से 9 रुपए

प्याज 8 से 15 रुपए

लहसुन 25 से 100 रुपए

– शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *