हरियाणा में आज 10वीं व 12वीं संस्कृत की परीक्षा:डीएलएड का भी एग्जाम, 58811 परीक्षार्थी देंगे पेपर, फ्लाइंग रखेगी नजर

हरियाणा में आज 10वीं व 12वीं संस्कृत की परीक्षा:डीएलएड का भी एग्जाम, 58811 परीक्षार्थी देंगे पेपर, फ्लाइंग रखेगी नजर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा बुधवार को 10वीं, 12वीं और डीएलएड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 10वीं की पंजाबी, आईटी, आईटीईएस व संस्कृत व्याकरण और 12वीं की संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी की परीक्षा होगी। साथ ही डीएलएड रि अपीयर की परीक्षाा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं, 12वीं व डीएलएड व रि अपीयर की परीक्षा में 58811 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के दौरान विभाग की तरफ से बनाई गई फ्लाइंग टीम नजर रखेगी, ताकि नकल रहित परीक्षा करवाई जा सके। कल की परीक्षा के दौरान 3 पर्यवेक्षक किए कार्यभार मुक्त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कल 12वीं गणित की परीक्षा के दौरान 3 सेंटरों के पर्यवेक्षकों को कार्यभार से मुक्त किया गया। फ्लाइंग टीम ने झज्जर के परीक्षा केंद्र से पूनम व भगवानी देवी को कार्यभार से मुक्त किया। वहीं, कनीना के परीक्षा केंद्र से क्लर्क सुरेंद्र कुमार को स्कूल में नियुक्ति के कारण कार्यभार से मुक्त किया। नकल रोकने का किया जा रहा पूरा प्रयास
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नकल को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय फ्लाइंग टीम के अलावा बोर्ड की तरफ से भी टीम बनाई गई है, जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। जिन सेंटरों में खामियां मिल रही हैं, वहां के स्टाफ को रिलिव किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *