हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंच रहे है। सीएम सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में HSIIDC (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-बजट मंथन बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे है। सीएम साढ़े 10 बजे होटल राजहंस पहुंच जाएगें। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए किन-किन चीजों को स्थान देना है। इन तमाम बातों को लेकर प्री बजट में चर्चा करेंगे। सीएम दोनों सेक्टर से जुड़े लोग लोगों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बजट को लेकर लेंगे सुझाव सीएम की इस बैठक में आने वाले हरियाणा के बजट को लेकर सुझाव लिए जाएगें। बैठक में उद्योग जगत से जुड़े और हैल्थ केयर सेक्टर के लोग शामिल होगें। दोनों के साथ अलग-अलग सत्र में बैठक की जाएगीं। उद्योग जगत के लोगों के साथ बैठक पहले सत्र में सीएम उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेगें। जिसमें उद्योगों को बढ़ावा देने और आने वाली समस्याओं को लेकर सभी के साथ चर्चा करेंगे। प्री-बजट की इस बैठक में सभी से सुझाव लिए जाएंगे। इस सुझावों को लेकर आने वाले बजट में शामिल करके उसको तैयार किया जाएगा। हेल्थ केयर सेक्टर के साथ बैठक सीएम अपने दूसरे सत्र में हेल्थ केयर सेक्टर के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इस सत्र में हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े प्रख्यात विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। सीएम हेल्थ सेवाओं को लेकर विचार-विमर्श करेगें। हेल्थ सेक्टर के लिए आने वाले बजट में किस तरीके से बदलाव किया जा सकता है इसको लेकर सुझाव लिए जाएगें। इन्ही सुझावों के जरिए बजट को बेहतर बनाया जाएगा।


