आरा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:4.5 अरब की 721 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; बाजार समिति में जनसंवाद

आरा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:4.5 अरब की 721 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; बाजार समिति में जनसंवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवें फेज के तहत आज भोजपुर पहुंचेंगे। यहां सीएम करीब साढ़े चार अरब रुपए से अधिक लागत वाली 721 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में बुनियादी ढांचे, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, सड़क, भवन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर बाद बक्सर से भोजपुर के जीरो माइल स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के कैंपस में बने हेलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन करेंगे। जीरो माइल मोड पर सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बाजार समिति कैंपस में जाएंगे, जहां 719 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जनसंवाद करेंगे। भोजपुर में 227 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे, 269 करोड़ रुपए खर्च होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में 227 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिन पर करीब 269 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन योजनाओं में ग्रामीण इलाकों में सड़क, गली-नाली, सामुदायिक भवन, जल संसाधन और चेकडैम निर्माण जैसे कार्य प्रमुख हैं। पीरो, तरारी, संदेश, शाहपुर और गड़हनी प्रखंडों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इनमें चेकडैम निर्माण, आहर-पइन के जीर्णोद्धार और जीविका मार्ट सह प्रशिक्षण केंद्र जैसी योजनाएं शामिल है। इससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। शिलान्यास की जाने वाली 5 प्रमुख परियोजनाएं पूरी हो चुकी 494 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में 494 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें गली-नाली, सड़क, सामुदायिक भवन, स्कूल भवन और जलापूर्ति से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशासनिक भवन एवं जीविका मार्ट का निर्माण, विभिन्न प्रखंडों में गली-नाली कार्य, कोईलवर नहर का पुनर्स्थापन, सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय निर्माण और जिला संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया जाना है। उद्घाटन की जाने वाली 5 प्रमुख योजनाएं एक दिन पहले सासाराम और कैमूर में थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ने कैमूर के चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा गांव में करीब 300 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कैमूर के बाद CM सासाराम के डेहरी पहुंचे। यहां उन्होंने 480 करोड़ रुपए की 308 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। समृद्धि यात्रा की तस्वीरें… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवें फेज के तहत आज भोजपुर पहुंचेंगे। यहां सीएम करीब साढ़े चार अरब रुपए से अधिक लागत वाली 721 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में बुनियादी ढांचे, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, सड़क, भवन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर बाद बक्सर से भोजपुर के जीरो माइल स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के कैंपस में बने हेलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन करेंगे। जीरो माइल मोड पर सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बाजार समिति कैंपस में जाएंगे, जहां 719 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार जनसंवाद करेंगे। भोजपुर में 227 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे, 269 करोड़ रुपए खर्च होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में 227 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिन पर करीब 269 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन योजनाओं में ग्रामीण इलाकों में सड़क, गली-नाली, सामुदायिक भवन, जल संसाधन और चेकडैम निर्माण जैसे कार्य प्रमुख हैं। पीरो, तरारी, संदेश, शाहपुर और गड़हनी प्रखंडों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इनमें चेकडैम निर्माण, आहर-पइन के जीर्णोद्धार और जीविका मार्ट सह प्रशिक्षण केंद्र जैसी योजनाएं शामिल है। इससे सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। शिलान्यास की जाने वाली 5 प्रमुख परियोजनाएं पूरी हो चुकी 494 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले में 494 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें गली-नाली, सड़क, सामुदायिक भवन, स्कूल भवन और जलापूर्ति से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशासनिक भवन एवं जीविका मार्ट का निर्माण, विभिन्न प्रखंडों में गली-नाली कार्य, कोईलवर नहर का पुनर्स्थापन, सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय निर्माण और जिला संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया जाना है। उद्घाटन की जाने वाली 5 प्रमुख योजनाएं एक दिन पहले सासाराम और कैमूर में थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ने कैमूर के चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा गांव में करीब 300 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कैमूर के बाद CM सासाराम के डेहरी पहुंचे। यहां उन्होंने 480 करोड़ रुपए की 308 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। समृद्धि यात्रा की तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *