आज AUS vs IRE की टक्कर:कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के बिना उतरेगी कंगारू टीम; आयरलैंड एक मैच हार चुकी

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान और भारत से पिछली सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े दबाव में टूर्नामेंट खेलने उतर रही है। टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी शामिल नहीं हैं। वहीं मिचेल स्टार्क रिटायरमेंट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब तक नहीं हरा सका आयरलैंड
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। दोनों में ऑस्ट्रेलिया को ही जीत मिली। दोनों मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए। 2012 में ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट और 2022 में 42 रन से जीता। ‘बिग थ्री’ के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया टीम अपने ‘बिग थ्री’ गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बिना वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। कमिंस और हेजलवुड इंजर्ड हैं, वहीं स्टार्क टी-20 से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी नाथन एलिस और अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा पर रहेगी। बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। दबाव में है आयरलैंड
आयरलैंड को पहले मुकाबले में श्रीलंका से 20 रन की हार का सामना करना पड़ा। तब हैरी टेक्टर ने 40 रन बनाए थे। जॉर्ज डॉकरेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 2024 के बाद से मार्क अडायर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। स्पिन फ्रेंडली है कोलंबो की पिच
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। यहां पिछले 15 टी-20 से कोई टीम 200 रन नहीं बना सकी। अब तक 120 पारियों में केवल 3 पारियों में 200 रन बन सके हैं। पहले बैटिंग करते हुए 150 से ज्यादा रन का स्कोर बनाना विनिंग टोटल रहता है। मौसम का हाल
मैच के दिन कोलंबो में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप खिली रहेगी। तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गर्मी और उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा ले सकती है। पॉसिबल प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनोली, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, एडम जम्पा, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस और जैवियर बार्टलेट।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गारेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल और क्रैग यंग। ________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप साइफर्ट-एलन ने सबसे बड़ी साझेदारी की:दोनों के 100 सिक्स भी पूरे, पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनर्स से फिंकवाए; रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट और फिन एलन ने इतिहास रच दिया। दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान और भारत से पिछली सीरीज हार चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े दबाव में टूर्नामेंट खेलने उतर रही है। टीम में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी शामिल नहीं हैं। वहीं मिचेल स्टार्क रिटायरमेंट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब तक नहीं हरा सका आयरलैंड
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। दोनों में ऑस्ट्रेलिया को ही जीत मिली। दोनों मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए। 2012 में ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट और 2022 में 42 रन से जीता। ‘बिग थ्री’ के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया टीम अपने ‘बिग थ्री’ गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बिना वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। कमिंस और हेजलवुड इंजर्ड हैं, वहीं स्टार्क टी-20 से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी नाथन एलिस और अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा पर रहेगी। बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। दबाव में है आयरलैंड
आयरलैंड को पहले मुकाबले में श्रीलंका से 20 रन की हार का सामना करना पड़ा। तब हैरी टेक्टर ने 40 रन बनाए थे। जॉर्ज डॉकरेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 2024 के बाद से मार्क अडायर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। स्पिन फ्रेंडली है कोलंबो की पिच
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। यहां पिछले 15 टी-20 से कोई टीम 200 रन नहीं बना सकी। अब तक 120 पारियों में केवल 3 पारियों में 200 रन बन सके हैं। पहले बैटिंग करते हुए 150 से ज्यादा रन का स्कोर बनाना विनिंग टोटल रहता है। मौसम का हाल
मैच के दिन कोलंबो में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप खिली रहेगी। तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गर्मी और उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा ले सकती है। पॉसिबल प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनोली, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, एडम जम्पा, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस और जैवियर बार्टलेट।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गारेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल और क्रैग यंग। ________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप साइफर्ट-एलन ने सबसे बड़ी साझेदारी की:दोनों के 100 सिक्स भी पूरे, पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनर्स से फिंकवाए; रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट और फिन एलन ने इतिहास रच दिया। दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *