हेल्दी और फिट रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, इन 3 देसी पौधों के पत्तों का करें सेवन

हेल्दी और फिट रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, इन 3 देसी पौधों के पत्तों का करें सेवन

Medicinal Plants for Health and Fitness: आज के समय में लोग हेल्दी और फिट बने रहने के लिए फैंसी खाना खाने के साथ ही शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन को पूरा करने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और दवाइयों का सेवन करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप सच में हेल्दी और फिट रहने के साथ ही अपने पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो अपने घरों में मौजूद पेड़-पौधों के पत्तों का सेवन करना शुरू करें। इनका रोजाना सेवन करने से न सिर्फ आप हेल्दी और फिट रहेंगे, बल्कि आप महीने में खर्च होने वाले हजारों रुपए भी बचा सकते हैं।
आज के इस लेख में हम घरों में बड़े आसानी से लगने वाले 3 ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन अगर आप रोजाना करें, तो आपको हेयर फॉल से लेकर शरीर में होने वाली कई परेशानियों से बड़े आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।

तुलसी (Tulsi)

ज्यादातर लोगों के घरों में तुलसी का पौधा होता ही है और इसके सेवन से होने वाले फायदे भी लोग जानते हैं, लेकिन फिर भी इसका सेवन करने से परहेज करते हैं। बता दें, तुलसी को ‘हर्ब फॉर ऑल रीजन्स’ कहा जाता है क्योंकि यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ डायबिटीज और बीपी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को ठीक करती है जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए रोजाना इसका जरूर सेवन करना चाहिए।
अगर आप रोजाना तुलसी के पत्ते का सेवन करना भूल जाते हैं, तो आप इसका इस्तेमाल बड़े ही आसानी से करने के लिए पानी की बोतल या जग में दो-तीन पत्ते डाल दें और फिर इस पानी का सेवन करें। ध्यान रखें कि तुलसी के पत्तों को कभी चबाना नहीं चाहिए क्योंकि इसमें मरकरी होती है, इसे हमेशा सीधे निगलना चाहिए।

कड़ी पत्ता (Curry Leaves)

तुलसी के बाद घरों में सबसे ज्यादा कड़ी पत्ता या मीठा नीम का पेड़ होता है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल लोग पोहा बनाने या खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का लगाने में करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि खाने का स्वाद बढ़ाने वाला यह पत्ता बालों की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप हेयर फॉल या समय से पहले सफेद होते बालों से परेशान हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। रिसर्च बताती है कि कड़ी पत्ता सिर्फ बालों को ही नहीं सुधारता, बल्कि यह शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन घटाने में भी बहुत मददगार है।

मोरिंगा (Moringa)

मोरिंगा या सहजन का पौधा पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें संतरे से सात गुना ज्यादा विटामिन-सी और दूध से चौदह गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में अगर आप शाकाहारी हैं और विटामिन B12 की कमी से जूझ रहे हैं, तो मोरिंगा आपके लिए सबसे अच्छा नेचुरल सप्लीमेंट है। यह बाजार में मिलने वाले महंगे मल्टीविटामिन कैप्सूल से कहीं ज्यादा असरदार और सस्ता विकल्प है। इसलिए आप इसके पत्तों को दाल, सब्जी या चावल जो भी खाना बना रहे हों उसमें बड़े आसानी से डालकर खा सकते हैं। इससे खाने का स्वाद खराब नहीं होगा, हां लेकिन पोषण तत्व जरूर बढ़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *