गुजरात टाइटंस की बैटिंग ऑर्डर को सुधारने के लिए इस दिग्गज ने दिया ये मंत्र, बताया किसे करनी चाहिए ओपनिंग

गुजरात टाइटंस की बैटिंग ऑर्डर को सुधारने के लिए इस दिग्गज ने दिया ये मंत्र, बताया किसे करनी चाहिए ओपनिंग

IPL 2026, DC vs GT Playing 11: बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने गुजरात टाइटंस को एक बड़ी सलाह दी है। पठान का मानना है कि इस मैच में ग्लेन फिलिप्स की जगह कुमार कुशाग्र को नंबर 4 पर मौका दिया जाना चाहिए। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पठान ने उम्मीद जताई कि पिछले मैच में मसल स्पैम की वजह से बाहर रहे शुभमन गिल वापसी करेंगे और साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इरफान पठान की प्लेइंग 11 (GT)

इरफान पठान की सुझाई गई प्लेइंग इलेवन में उन्होंने बताया कि टॉप ऑर्डर के लिए गिल और सुदर्शन ओपनिंग करें, जबकि नंबर 3 पर जोस बटलर को उतारा जाए। उन्होंने कुमार कुशाग्र पर भरोसा जताया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 18 रन बनाने वाले कुशाग्र को पठान नंबर 4 के लिए परफेक्ट मान रहे हैं। मिडल ऑर्डर की बात करे तो नंबर 5 पर ग्लेन फिलिप्स और नंबर 6 पर जेसन होल्डर को रखने की सलाह दी है। बता दें कि 7 करोड़ में खरीदे गए होल्डर को इस सीजन अभी तक मौका नहीं मिला है।

कुशाग्र बड़े शॉट्स वाले खिलाड़ी है

पठान ने कुशाग्र की तारीफ में कहा, ‘कुमार कुशाग्र को नंबर 4 पर खिलाएं। उन्होंने झारखंड के लिए नीचे बल्लेबाजी की है और नंबर 3 पर भी खेले हैं। वह काफी तकनीकी रूप से मजबूत दिखते हैं और उनका बैकलिफ्ट काफी हाई है, जिससे उन्हें बड़े शॉट्स खेलने में मदद मिलती है। उनका घरेलू सीजन और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शानदार रही है।’

गुजरात टाइटंस के सामने चुनौतियां

गुजरात की टीम इस समय अपनी मिडल ऑर्डर की बल्लेबाजी को लेकर दबाव में है। राजस्थान के खिलाफ 205 रनों का पीछा करते हुए सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन अनुभवहीन मिडल ऑर्डर उसका फायदा नहीं उठा सका। ऐसे में फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

गेंदबाजों को अपना गेम दिखाना होगा

गेंदबाजी में भी टीम को सुधार की जरूरत है। मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा काफी महंगे साबित हुए हैं, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी लय तलाश रहे हैं। हालांकि, राशिद खान ने संकेत दिए हैं कि नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मैच के लिए फिट हो सकते हैं, जो टीम के लिए राहत की बात है।

संभावित प्लेइंग-11 (Probable XII)

दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इम्पैक्ट प्लेयर सहित।

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *