Summer Sweat Proof Makeup Hindi: गर्मियों का मौसम आते ही महिलाओं के मन में मेकअप करते समय एक ही डर सताता है, कहीं पसीने से मेकअप खराब न हो जाए। अक्सर तेज धूप और उमस की वजह से मेकअप केकी होने लगता है या पसीने के साथ बहने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि तपती गर्मी और तेज लाइट्स के बीच भी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का लुक हमेशा फ्रेश और फ्लॉलेस नजर आता है।
ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बेस मेकअप घंटों तक बिना खराब हुए टिका रहे, तो यह लेख आपके लिए ही है। आज के इस लेख में हम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के मेकअप सीक्रेट्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर Get Ready With Me वीडियो के जरिए साझा किए हैं। इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप न केवल एक प्रोफेशनल फिनिश पा सकेंगी, बल्कि केकी बेस की समस्या से भी छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा जैसा परफेक्ट बेस तैयार करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
स्टेप 1: स्किन क्लीनिंग करें
यूट्यूब वीडियो में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार, मेकअप शुरू करने से पहले स्किन एकदम साफ होनी चाहिए। इसलिए फेस वाइप्स या एक माइक्रोफाइबर कपड़े से अपना चेहरा अच्छी तरह पोंछने के बाद ही मेकअप शुरू करें।
स्टेप 2: कंसीलर लगाएं
स्किन क्लीनिंग के बाद स्किन केयर करें और फिर अपनी स्किन टोन के हिसाब से कंसीलर लगाएं। यदि आपकी स्किन टैन है, तो ब्यूटी ब्लेंडर को गीला करने के बजाय सूखा ही इस्तेमाल करें। इससे ब्लेंडर कम प्रोडक्ट सोखता है और आपको बेहतर कवरेज मिलता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो उन्हें छुपाते हुए इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
स्टेप 3: कॉन्टूरिंग और पाउडर से सेटिंग
चेहरे को एक शार्प लुक देने के लिए क्रीम कॉन्टूर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो पाउडर कॉन्टूर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने क्रीम कॉन्टूर से गालों को शेप दी है। इसके बाद पूरे चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें। इससे आपका मेकअप पसीने से बहेगा नहीं और एकदम मैट फिनिश देगा।
स्टेप 4: आई मेकअप
सोनाक्षी सिन्हा जैसी खूबसूरत आंखों का लुक रिक्रिएट करने के लिए एक डार्क ब्राउन शेड लें। इसे अपनी क्रीज पर लगाएं और आइब्रो के थोड़ा करीब तक ले जाएं, इससे आंखें बड़ी और गहरी दिखती हैं। फिर पलकों पर हल्का सा रेडिश-ब्राउन कलर और कोनों में थोड़ी गोल्डन आईशैडो ब्लेंड करें।
स्टेप 5: मस्कारा
अपनी आइब्रो को डार्क पेंसिल से फिल करें और स्पूली (Spoolie) से ऊपर की तरफ सेट करें ताकि वे घनी दिखें। यदि आपने अभिनेत्री की तरह आईलैश एक्सटेंशन करवाए हैं, तो ऊपर मस्कारा मत लगाएं। सिर्फ नीचे वाली पलकों पर हल्का सा मस्कारा लगाएं ताकि आपकी आंखें खिली-खिली लगें।
स्टेप 6: ब्लश और हाइलाइटर
अगर आप चाहती हैं कि ज्यादा मेकअप न दिखे, तो इसके लिए अभिनेत्री की तरह बस एक बूंद ब्लश लें और गालों पर हल्का सा लगा लें। इसके बाद थोड़ा सा हाइलाइटर अपनी चीकबोन्स और आइब्रो के नीचे लगाएं। इससे लाइट में जाने पर आपकी स्किन ग्लो करेगी।
स्टेप 7: न्यूट्रल लिपस्टिक
अगर आपने अभिनेत्री की तरह हैवी आई मेकअप किया है और ड्रेस भी हैवी है, तो लिपस्टिक न्यूट्रल रंग का लगा सकती हैं।
स्टेप 8: सेटिंग स्प्रे
मेकअप पूरा होने के बाद इसे लॉक करना जरूरी है। इसके लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप सही तरीके से फिक्स हो जाता है और लंबे समय तक टिका रहता है।


