आगरा के थाना एकता क्षेत्र में ऑटो से जा रही छात्रा से चालक ने छेड़छाड़ कर दी। वह रास्ता बदलकर जाने लगा। इसका विरोध करने पर भी ऑटो को नहीं रोका। छात्रा ने साहस दिखाते हुए ऑटो से छलांग लगा दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुड़ गई। ऑटो चालक मौके से भागने में सफल रहा। परिजनों ने हिंदूवादियों के साथ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
परिजनो ने बताया कि 14 वर्षीय बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल गई थी। पेपर देकर ऑटो से घर लौट रही थी। रास्ते में ऑटो चालक छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील बात करने लगा। छात्रा ने विरोध किया । ऑटो रोकने को कहा। इस पर ऑटो चालक ने दूसरे रास्ते पर ऑटो को दौड़ा दिया। छात्रा ने शोर मचाया। जब ऑटो नहीं रूका तो जान बचाने के लिए चलते ऑटो से ही छलांग लगा दी। छात्रा को चोट लगी। वो घर पर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने ऑटो चालक शमसुद्दीन के खिलाफ एकता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


