Salman Khan Movie Battle Of Galwan Title Changed: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से जिस फिल्म को ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से चर्चा मिल रही थी, अब उसका ऑफिशियली नाम बदल दिया गया है। सलमान की फिल्म का नाम अब क्या रखा गया है, चलिए जानते हैं।
सलमान की फिल्म का नाम बदला (Salman Khan Movie Battle Of Galwan Title Changed)
फिल्म का नया टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है। इस बदलाव के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं। ये प्रोजेक्ट पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रहा है।
नए टाइटल के साथ जारी किए गए पोस्टर में एक खास मैसेज भी दिया गया है- ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’ इससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं बल्कि शांति के महत्व को भी उजागर करेगी।
गलवान घाटी की घटना से प्रेरित है कहानी (Salman Khan Movie Battle Of Galwan Title Changed)
यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी की पृष्ठभूमि उस ऐतिहासिक टकराव से जुड़ी है जो साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुआ था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और भारतीय सेना के साहस और बलिदान को लेकर कई चर्चाएं हुई थीं।
हालांकि फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि वो इसे सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना की पुनरावृत्ति के रूप में नहीं दिखाना चाहते। इसके बजाय फिल्म युद्ध की भावनात्मक और मानवीय परतों को भी सामने लाएगी। यानी इसमें सैनिकों की मानसिक स्थिति, देशभक्ति और शांति की जरूरत जैसे पहलुओं को भी प्रमुखता दी जाएगी।
क्यों बदला गया फिल्म का नाम?
मेकर्स का मानना है कि ‘मातृभूमि’ जैसा नाम फिल्म के मैसेज को ज्यादा प्रभावी तरीके से दर्शाता है। इस टाइटल से देशप्रेम की भावना के साथ-साथ ये भी संकेत मिलता है कि युद्ध के बावजूद अंतिम लक्ष्य शांति ही होना चाहिए। इसलिए फिल्म के नाम में ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’ जैसी पंक्ति भी जोड़ी गई है। बता दें फिल्म के टाइटल को लेकर कहीं ना कहीं विवाद की स्थिति पैदा हो रही थी इसलिए मेकर्स ने पहले ही फिल्म का नाम बदल दिया।
बॉलीवुड में कई बार फिल्मों के टाइटल रिलीज से पहले बदले जाते रहे हैं, लेकिन सलमान खान की इस फिल्म का नया नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। फैंस अब इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मातृभूमि’ को फिलहाल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई गई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसे अगस्त के मध्य में रिलीज किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस पर हो सकता है बड़ा मुकाबला
अगर फिल्म की रिलीज अगस्त में शिफ्ट होती है तो इसका सीधा मुकाबला सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1967’ से हो सकता है। ये फिल्म 13 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के आसपास रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है।
फिलहाल दर्शकों की नजर सलमान खान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म पर टिकी हुई है। नए नाम ‘मातृभूमि’ के साथ यह फिल्म सिर्फ एक युद्ध कहानी नहीं बल्कि देशभक्ति, बलिदान और शांति के संदेश को भी बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश करती नजर आएगी।


