पंचकूला पार्किंग में खड़ी गाड़ी के टायर उतारे:ईंट-जैक के सहारे खड़ी कर गए, स्विफ्ट कार में आए थे 3 चोर, तलाश रही पुलिस

पंचकूला पार्किंग में खड़ी गाड़ी के टायर उतारे:ईंट-जैक के सहारे खड़ी कर गए, स्विफ्ट कार में आए थे 3 चोर, तलाश रही पुलिस

हरियाणा के पंचकूला में चोर एक पिकअप गाड़ी के टायर उतार ले गए। चोरों के बाद गाड़ी के नीचे ईंट और जैक लगा दिए। पीड़ित की शिकायत पर पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पंचकूला के सेक्टर-16 इंदिरा कालोनी निवासी नानकू ने बताया कि वह चंडीगढ़ की श्याम ट्रेडिंग कंपन की गाड़ी चलाता है। उसने रात के समय पिकअप गाड़ी को 16/17 लेबर चौक की पार्किंग में खड़ा किया था। सुबह आकर देखा तो गाड़ी के टायर चोरी हो चुके थे। गाड़ी को ईंट व जैक के सहारे खड़ा किया गया था। आसपास के एरिया में पता किया तो सामने है कि स्विफ्ट कार में सवार होकर रात करीब 3 बजे 3 युवक आए थे, जो गाड़ी के टायर चोरी कर ले गए।
टायर चोरी करने वाले जिस कार में आए थे, वो 3 बजकर 5 मिनट पर पार्किंग से निकलते हुए एक कैमरे में आई है। हालांकि दूरी की वजह से उसके नंबर दिखाई नहीं दे रहे हैं। चल रही है जांच : ASI संदीप पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के एरिया में सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे हैं। अभी तक साफ सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है। वे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *