सिरफिरे की प्रताडऩा से तंग छात्रा छत से कूदी, अस्पताल में चाकू लहराता रहा आशिक

सिरफिरे की प्रताडऩा से तंग छात्रा छत से कूदी, अस्पताल में चाकू लहराता रहा आशिक

GUNA NEWS गुना. शहर के बीचोंबीच पुरानी छावनी क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 7वीं की छात्रा एक सिरफिरे आशिक की प्रताडऩा से त्रस्त होकर छत से कूद गई। परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसको और उसके परिजनों को सिरफिरा आशिक साजन कोरी चाकू लहराता हुआ धमकाता रहा। अंत में नाबालिग लडक़ी के परिजनों ने सिटी कोतवाली में पहुंचकर इसकी शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी कोतवाली में सुनवाई नहीं हुई। नाबालिग लडक़ी जिला अस्पताल में जिदंगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

पुरानी छावनी निवासी पीडि़ता की मां ने बताया कि सातवीं कक्षा में पढऩे वाली उनकी 15 वर्षीय बेटी को साजन कोरी लंबे समय से स्कूल आते-जाते समय परेशान कर रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते छात्रा छत से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वहां भी आरोपी साजन अपने साथियों के साथ चाकू लेकर पहुंच गया। अस्पताल परिसर में उसने जमकर हंगामा किया और पीडि़ता के माता-पिता व भाई के साथ मारपीट की। आरोपी ने चाकू की नोंक पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश भी की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

बच्ची की नाजुक हालत

वर्तमान में छात्रा की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल के बिस्तर पर खून की उल्टियां कर रही है और गहरे सदमे के कारण बोलने की स्थिति में भी नहीं है। एक तरफ रक्षक कहे जाने वाली पुलिस पकड़ लेंगे का रटा-रटाया जवाब दे रही है, तो दूसरी तरफ एक मासूम बच्ची का भविष्य और जान दांव पर लगी है। क्षेत्र की जनता में इस घटना को लेकर काफी आकोश है।

आधी रात को घर पर हमला

बताया गया कि अस्पताल की घटना के बाद भी जब पुलिस ने कोई सख्त एक्शन नहीं लिया, तो आरोपी ने रात 11 बजे पीडि़ता के घर पर धावा बोल दिया। गेट में लातें मारीं, तोड$फोड़ की और छात्रा की मां, पिता और भाई के साथ मारपीट करते हुए धमकी दी कि लडक़ी की शादी मुझसे कराओ, वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। डरा-सहमा परिवार रात 12 बजे कोतवाली पहुंचा, लेकिन रात 3 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीडि़त परिवार को ही थाने में बिठाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *