पूर्णिया में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ ही कोचिंग क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। डीएम अंशुल कुमार ने ये आदेश 1 से 12वीं के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री-स्कूलों और कोचिंग क्लासेज के लिए जारी किया है। टाइमिंग बदलकर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे कर दी गई है। ये आदेश 17 जनवरी तक लागू रहेगा। डीएम अंशुल कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब जिले के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में सुबह 10:30 बजे से पहले क्लासेज नहीं चलेंगी। दोपहर 3:30 बजे के बाद भी पढ़ाई पर रोक रहेगी। सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान अब सुबह 10:30 बजे से 3:30 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले से चल रहे पुराने टाइम टेबल को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कड़ाके की ठंड में बच्चों को सुबह घर से निकलने में परेशानी हो रही थी। ठंड के कारण बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव का फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके। सभी स्कूल, कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों को इस आदेश का सख्ती से पालन करना होगा। आदेश की अनदेखी करने पर कार्रवाई भी की जा जाएगी। आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा DEO रविन्द्र कुमार ने कहा कि ठंड को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसी कारण सुबह 10:30 बजे से पहले स्कूल संचालन पर रोक लगाई गई है। सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को आदेश का पालन करना होगा। बदले हुए समय से बच्चों को ठंड से बचाव मिलेगा और कड़ाके की ठंड के बीच सुरक्षित तरीके से पढ़ाई जारी रहे। छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत अभिभावक पिंटू कुमार ने कहा कि सुबह बहुत ज्यादा ठंड रहती है, छोटे बच्चों को जल्दी स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है। समय बदलने से बच्चों की सेहत सुरक्षित रहेगी। वहीं, शालिनी सिंह ने कहा कि प्रशासन का यह फैसला सही है। ठंड में बच्चे बीमार न पड़ें, इसके लिए स्कूल का समय बदलना जरूरी था। प्रशासन के इस निर्णय से बच्चों के साथ ही अभिभावकों को काफी राहत मिली है। पूर्णिया में कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ ही कोचिंग क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। डीएम अंशुल कुमार ने ये आदेश 1 से 12वीं के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री-स्कूलों और कोचिंग क्लासेज के लिए जारी किया है। टाइमिंग बदलकर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे कर दी गई है। ये आदेश 17 जनवरी तक लागू रहेगा। डीएम अंशुल कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब जिले के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में सुबह 10:30 बजे से पहले क्लासेज नहीं चलेंगी। दोपहर 3:30 बजे के बाद भी पढ़ाई पर रोक रहेगी। सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान अब सुबह 10:30 बजे से 3:30 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले से चल रहे पुराने टाइम टेबल को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कड़ाके की ठंड में बच्चों को सुबह घर से निकलने में परेशानी हो रही थी। ठंड के कारण बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव का फैसला लिया गया है, ताकि बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके। सभी स्कूल, कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों को इस आदेश का सख्ती से पालन करना होगा। आदेश की अनदेखी करने पर कार्रवाई भी की जा जाएगी। आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा DEO रविन्द्र कुमार ने कहा कि ठंड को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसी कारण सुबह 10:30 बजे से पहले स्कूल संचालन पर रोक लगाई गई है। सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को आदेश का पालन करना होगा। बदले हुए समय से बच्चों को ठंड से बचाव मिलेगा और कड़ाके की ठंड के बीच सुरक्षित तरीके से पढ़ाई जारी रहे। छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत अभिभावक पिंटू कुमार ने कहा कि सुबह बहुत ज्यादा ठंड रहती है, छोटे बच्चों को जल्दी स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है। समय बदलने से बच्चों की सेहत सुरक्षित रहेगी। वहीं, शालिनी सिंह ने कहा कि प्रशासन का यह फैसला सही है। ठंड में बच्चे बीमार न पड़ें, इसके लिए स्कूल का समय बदलना जरूरी था। प्रशासन के इस निर्णय से बच्चों के साथ ही अभिभावकों को काफी राहत मिली है।


