पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामपुरहाट-साहिबगंज और साहिबगंज-भागलपुर के बीच चलने वाली दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। संशोधित समय-सारणी एक मार्च से प्रभावी होगी। मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरहाट-साहिबगंज( 63405) मेमू पैसेंजर अब रामपुरहाट से सुबह 6:10 बजे खुलेगी। स्वदीनपुर, नलहाटी, चात्रा, मुरारई, बंशलाई ब्रिज, राजग्राम, पाकुड़, तिलभीटा, कोटालपुकुर, गुमानी, बरहरवा, बकुड़ी, धामधमिया, तिनपहाड़, तालझारी, महाराजपुर और सकरीगली स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रहेगा। 9:25 बजे झारखंड के साहिबगंज पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत इसी तरह साहिबगंज-भागलपुर(63411) मेमू पैसेंजर सुबह 9:30 बजे साहिबगंज से खुलेगी। यह ट्रेन करमतौला, मिर्जा चेउकी, अम्मापाली हॉल्ट, पीरपैंती, लक्ष्मीपुर भोरंग, शिवनारायणपुर, विक्रमशिला, कहलगांव, एकचारी, घोघा, लैलाख ममालखा और सबौर स्टेशन पर रुकते हुए 11:25 बजे भागलपुर पहुंचेगी। मालदा मंडल के PRO का कहना है कि बदलती परिचालन आवश्यकताओं और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सुबह के समय बड़ी संख्या में दैनिक यात्री, छात्र-छात्राएं और कारोबारी इन ट्रेन से सफर करते हैं। संशोधित समय-सारणी से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामपुरहाट-साहिबगंज और साहिबगंज-भागलपुर के बीच चलने वाली दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। संशोधित समय-सारणी एक मार्च से प्रभावी होगी। मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरहाट-साहिबगंज( 63405) मेमू पैसेंजर अब रामपुरहाट से सुबह 6:10 बजे खुलेगी। स्वदीनपुर, नलहाटी, चात्रा, मुरारई, बंशलाई ब्रिज, राजग्राम, पाकुड़, तिलभीटा, कोटालपुकुर, गुमानी, बरहरवा, बकुड़ी, धामधमिया, तिनपहाड़, तालझारी, महाराजपुर और सकरीगली स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रहेगा। 9:25 बजे झारखंड के साहिबगंज पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत इसी तरह साहिबगंज-भागलपुर(63411) मेमू पैसेंजर सुबह 9:30 बजे साहिबगंज से खुलेगी। यह ट्रेन करमतौला, मिर्जा चेउकी, अम्मापाली हॉल्ट, पीरपैंती, लक्ष्मीपुर भोरंग, शिवनारायणपुर, विक्रमशिला, कहलगांव, एकचारी, घोघा, लैलाख ममालखा और सबौर स्टेशन पर रुकते हुए 11:25 बजे भागलपुर पहुंचेगी। मालदा मंडल के PRO का कहना है कि बदलती परिचालन आवश्यकताओं और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सुबह के समय बड़ी संख्या में दैनिक यात्री, छात्र-छात्राएं और कारोबारी इन ट्रेन से सफर करते हैं। संशोधित समय-सारणी से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।


