Ahmedabad: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Ahmedabad: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Ahmedabad. आइसीसी टी-20 मेन्स वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को शहर के मोटेरा स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें उमड़ने वाली दर्शकों की भारी संख्या और वीवीआइपी लोगों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। करीब दो हजार पुलिस कर्मचारी मैच की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।

शनिवार शाम को शहर पुलिस आयुक्त जी.एस.मलिक ने खुद स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबला में स्टेडियम के हाउस फुल रहने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के देश-विदेश से मैच देखने आने को देखते हुए सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। इसके लिए दो हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं। है। स्टेडियम की दर्शक क्षमता सवा लाख से ज्यादा की है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम के अंदर ही मिनी कंट्रोलरूम बनाया गया है। स्टेडियम के अंदर व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) स्तर के अधिकारी की देखरेख में 7 डीसीपी, 10 एसीपी, 25 पीआइ, 78 पीएसआइ व 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वीवीआइपी मूवमेंट भी रहेगा, जिससे एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक चप्पे-चप्पे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। बीडीडीएस, एनडीआरएफ टीम के साथ चेतक कमांडो भी तैनात रहेंगे।

ऐसा होगा सुरक्षा घेरा

जेसीपी-1

डीसीपी-7

एसीपी-10,

पीआइ-25,

पीएसआइ-78

अन्य पुलिसकर्मी- 1500 से अधिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *