रायसेन के कयामपुर में फिर दिखा बाघ:दो दिन पहले किया था गाय का शिकार, गांव के लोग डर से नहीं जा रहे बाहर

रायसेन के कयामपुर में फिर दिखा बाघ:दो दिन पहले किया था गाय का शिकार, गांव के लोग डर से नहीं जा रहे बाहर

रायसेन जिले के दीवानगंज क्षेत्र के कयामपुर गांव में एक बार फिर बाघ का मूवमेंट देखा गया है। बीते तीन दिनों से गांव के आसपास की पहाड़ियों में बाघ के घूमने की सूचनाएं मिल रही थीं। रविवार को गांव के पास पहाड़ी इलाके में बाघ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले ही बाघ ने गांव के बाबूलाल कुशवाहा की गाय का शिकार किया था। इस घटना के बाद ग्रामीण पहले से ही सतर्क थे। रविवार और सोमवार को दोबारा बाघ दिखने से लोगों में डर और बढ़ गया है। इस स्थिति के कारण ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है और लोग घरों में ही रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ लगातार आबादी के पास घूम रहा है, जिससे किसी बड़ी घटना की आशंका है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि बाघ को जल्द से जल्द जंगल की ओर खदेड़ा जाए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, ग्रामीणों को अकेले जंगल या पहाड़ी क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *