टाइगर ने एक परिंदे को बनाया अपना शिकार Video:मलिक तालाब के पास रिद्धि के मेल शावक ने किया शिकार

टाइगर ने एक परिंदे को बनाया अपना शिकार Video:मलिक तालाब के पास रिद्धि के मेल शावक ने किया शिकार

रणथंभौर में उड़ते हुए परिंदे के पर (पंख) वनराज को नागवार गुजरे। जिसके चलते टाइगर ने एक परिंदे के पर कुतरे डालें और उसे अपना शिकार बना। रिद्धि के मेल शावक को शिकार करते रोमांचित हुए पर्यटक दरअसल, रणथंभौर नेशनल पार्क में देश-विदेश से पर्यटक वाइल्डलाइफ का अनोखा एक्सपीरियंस लेने आते हैं। यहां उन्हें पर्यटकों वाइल्डलाइफ के सबसे अलग और यादगार लम्हें देखने को मिलते हैं‌। गुरुवार शाम को पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क में एक यादगार लम्हा देखने को मिला, जब बाघिन रिद्धि के मेल शावक ने पंछी को शिकार बना लिया। यहां रणथंभौर के जोन नंबर चार के मलिक तालाब के पास पर्यटकों को रिद्धी के मेल शावक के दीदार हुए थे। इस दौरान इस मेल शावक के सामने एक पंछी आ गया। वह यहां आकर अपने पंख फड़फड़ाने लगा। जिस पर मेल टाइगर ने महज दो मिनट में ही उसे अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद वह यहां अपने शिकार का लुत्फ उठाता दिखा। करीब पांच मिनट तक चले इस घटनाक्रम को देखकर यहां मौजूद पर्यटक खासे रोमांचित नजर आए और उन्होंने इस पूरे वाकया को अपने कैमरे में कैद कर लिया। आपको बता दें कि बाघिन रिद्धि के शावकों की उम्र करीब ढाई साल है‌। वह रणथंभौर के जोन नंबर तीन और चार में अक्सर अपनी मां के साथ पर्यटकों को नजर आते रहते हैं। यूं बनाया रिद्धि के मेल शावक को अपना शिकार…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *